आरिफ नियाज़ी।
इमली खेड़ा नगर पंचायत में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा की वरिष्ठ नेता राजबाला सैनी को चुनाव मैदान में उतारा है तो वही मनोज सैनी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मजबूत ताल ठोक दी है। आलम यह है कि मनोज सैनी को सभी जाति और धर्म के लोगों का साथ मिल रहा है ।मनोज सैनी युवा है और कुछ करने का जज्बा उनके दिल में है मनोज सैनी का दावा है कि इस बार जनता का साथ मिला तो वह इमली खेड़ा में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इमली खेड़ा नगर पंचायत आज भी बदहाल बनी हुई है कोई विकास कार्य नही हुए जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है अगर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो इमली खेड़ा नगर पंचायत एक ग्रीन,क्लीन और मॉडल के रूप में स्थापित की जाएगी हालांकि मनोज सैनी ने कहा कि उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है गांव गांव के लोग चाहते हैं कि मनोज सैनी इस बार जीत का परचम लहराये। मनोज सैनी ने कहा कि नगर पंचायत का अध्यक्ष वह नहीं बल्कि इमलीखेड़ा की जनता होगी। जनता जो चाहेगी उसी तरह से विकास कार्य कराए जाएंगे ।उनके कार्यालय पर इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।





More Stories
रूड़की ग्रीन वे मॉडल स्कूल में योग दिवस के अवसर पर स्कूल के टीचर्स द्वारा कराया गया योग।
रुड़की के (पीजी) कॉलेज प्रांगण में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की रही धूम।
खानपुर विधायक उमेश कुमार का ‘जन निर्माण पार्टी’ के साथ 2027 का आगाज़ , भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की जंग का एलान।