आरिफ नियाज़ी।
नगर पंचायत पाडली गुज्जर में जहां अध्यक्ष पद पर रोमांचक मुकाबला होने के आसार हैं वहीं नगर पंचायत के सभासदों के चुनाव भी दिलचस्प हो रहे हैं।वार्ड नंबर 1 शक्ति विहार कालोनी से भाजपा के सभासद प्रत्याशी आकाश छाछर बड़ी मजबूती से चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।देर शाम शक्तिविहार कालोनी में आकाश छाछर के चुनावी कार्यालय का उदघाटन करने पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेताओं का आकाश छाछर और उनकी टीम ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनीश सैनी,राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी , चुनाव प्रभारी अमन त्यागी के अलावा बड़ी संख्या में शक्ति विहार कालोनी के लोग मौजूद रहे जिन्होंने चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया। हालांकि सबसे अधिक संख्या महिलाओं की रही।इस मौके पर राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि पाडली गुज्जर नगर पंचायत में भाजपा का बोर्ड बनने जा रहा है जिसने शक्ति विहार कालोनी के लोगों की अहम भूमिका रहने वाली है।उन्होंने कहा कि शक्तिविहार कालोनी से हमेशा भाजपा को बड़ी संख्या में वोट मिलते रहे इसलिए पहली बार निर्वाचित नगर पंचायत में शक्ति विहार कालोनी का अहम योगदान रहेगा।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनीश सैनी ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसमें सबसे अधिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि हैं।उन्होंने कहा कि यहां का विकास केवल और केवल भाजपा ही करा सकती है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर श्रीमती चांदनी और शक्तिविहार वार्ड एक से आकाश छाछर को विजई बनाए ताकि उस क्षेत्र का चहुमुखी विकास हो सके।इस मौके पर भाजपा चुनाव प्रभारी अमन त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में इस क्षेत्र का बड़े पैमाने पर विकास करना है भाजपा सरकार में ही इस नगर पंचायत का गठन हुआ है जिसके चलते शक्तिविहार कालोनी की जनता इस बार भाजपा के सभी प्रत्याशियों को जिताने का काम करे।इस अवसर पर भाजपा के सह -प्रभारी उत्तरप्रदेश अमीलाल वाल्मीकि , आदित्य रोड मंडल अध्यक्ष सुभाष नगर, विनय प्रताप सफाई आयोग सदस्य, आकाश छाछर प्रत्याशी वार्ड न.1 सभासद, सुरेश सैनी मंडल महामंत्री सुभाष नगर, सोनू बिरला जिला आईटी संयोजक सचिन छाछर मंडल कोषाध्यक्ष एससी मोर्चा, राजीव धीमान सोशल मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा, सतीश प्रधान वरिष्ठ समाज सेवी, निर्रोत्तम योगी मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, छाया छाछर कार्यालय प्रभारी महिला मोर्चा, राकेश उपाध्याय, गोपाल उपाध्याय, भस्सू जी, सुनीता शर्मा वरिष्ठ कार्यकर्त्ता, सुशील सिरसवाल, रामकुमार, लाल्ला सौदाई आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।
*रुड़की डाइट में ‘करियर शाला’ कार्यक्रम का प्राचार्य मैराज अहमद ने किया शुभारम्भ,60 से अधिक शिक्षकों ने लिया करियर गाइडेंस प्रशिक्षण।