आरिफ नियाज़ी।
पाडली नगर पंचायत में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।एक तरफ जहां भाजपा और बसपा के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी शाहरून ने चुनाव को और भी दिलचस्प बना दिया है। आज पाडली गुज्जर नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने कई सौ समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ रैली निकाली और लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी तौकीर आलम शाहरून को जिताने के लिए दिन रात मेहनत करने में जुटे हुए हैं।तौकीर आलम शाहरुन और उनके सभी समर्थक घर घर जाकर लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील कर रहे हैं।तौकीर आलम का दावा है कि पाडली नगर पंचायत की जनता विकास के नाम पर कांग्रेस को वोट करेगी।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का विकास केवल और केवल कांग्रेस ही कर सकती है।जबकि दूसरी पार्टियां विकास को लेकर गंभीर नहीं है अगर जनता ने कांग्रेस को जिताया तो यहां की जनता नगर पंचायत की अध्यक्ष होगी।

उन्होंने कहा कि उन्हें सभी धर्मों और सभी जातियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है सभी लोगों का आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पाडली गुर्जर, तेलीवाला और पनियाला गांव का विकास करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए कांग्रेस को अपना कीमती वोट देकर विकास की एक नई इबारत लिखें।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और तौकीर आलम के समर्थक मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।