आरिफ नियाज़ी।
मटन चिकन के शौकीन मिजाज़ लोगों के लिए एक अच्छी खबर है अब मंगलौर के अलादीन होटल में बेहतर से बेहतर मुर्गे बकरे के दर्जनों आइटम खाने को मिलेंगे। आज कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद , हाजी टीम से उबैदुर्रहमान उर्फ मोंटी और नगर पालिका मंगलौर से चुनाव लड़ रहे जुल्फकार ठेकेदार,गुलबशर एडवोकेट आदि प्रमुख रूप से इस अवसर पर मौजूद रहे।इस दौरान जुल्फकार ठेकेदार और मोंटी अंसारी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि अलादीन होटल में बेहतर व्यंजन का स्वाद मिलेगा।उन्होंने कहा कि मंगलौर क़स्बा लगातार प्रगति कर रहा है अब नए नए होटल और रेस्टोरेंट से भी मंगलौर हाईटेक हो रहा है। अब मटन चिकन के शौकीन लोगों को मुरादाबाद लखनऊ और सहारनपुर आदि शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।इस दौरान होटल स्वामी हसीन का कहना है कि होटल में साफ सफाई का विशेष इंतजाम किया गया है अच्छे शेफ दिल्ली और जयपुर से बुलाए गए हैं ।सस्ती दर पर अच्छे पकवान दिए जाएंगे।बैठने की अलग से अव्यवस्था भी है फैमिली के लिए अलग से इंतजाम किया गया है।

इस दौरान जुल्फकार ठेकेदार ने कहा कि वह पूरी मजबूती से नगर पालिका का चुनाव लड़ रहे हैं ।और आने वाले समय में वह पालिका के अध्यक्ष अवश्य बनेंगे। इस अवसर पर होटल स्वामी मोहसिन,नसीम अल्वी,वसीम अल्वी,मेहरबान अल्वी, के अलावा समीर इदरीसी ओबीसी विभाग प्रदेश सचिव,पार्षद रुड़की मोहसिन अल्वी आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।