आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है रुड़की नगर निगम की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होने से इस बार शहर में मेयर का चुनाव दिलचस्प देखने को मिलेगा। भाजपा से मेयर पद के लिए सबसे अधिक दावेदार इस बार मैदान में हैं सभी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने अपनी पत्नियों या फिर अपनी माता के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है।इसी कड़ी में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री आवास विकास निवासी रीमा बंसल ने भी मेयर पद के लिए मजबूत दावेदारी भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति से की है।रीमा बंसल ने अपना आवेदन जिलाध्यक्ष को सौंपा है।उनका दावा है कि वह सबसे पुरानी और पार्टी की वफादार कार्यकर्ता हैं इसलिए इस बार भाजपा को उन्हें मौका देना चाहिए।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए अच्छी बात है कि इस बार दावेदार अधिक हैं इसलिए मेयर भाजपा का ही बनेगा।उन्होंने कहा कि शहर का विकास भाजपा ही कर सकती है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने मेयर पद की दावेदारी पहले भी की थी लेकिन पहले भी उन्हें यह मौका नहीं मिल पाया था इस बार अगर पार्टी हाईकमान ने उन्हें मौका दिया तो वह दावे के साथ मेयर बनेगी ।रीमा ने कहा कि पार्टी किसी को भी मौका दे वह पार्टी के साथ हैं पार्टी हाईकमान का जो भी निर्णय होगा उसे माना जायेगा।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।