Jan Mudde

No.1 news portal of India

शिक्षा विभाग की अपार आई डी बनवाने को लेकर अरबी मदरसा और निजी स्कूल प्रबंधक नहीं ले रहे रुचि,सरकारी स्कूलों में तेजी से चल रहा कार्य

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

केंद्र सरकार ने सभी सरकारी,गैर सरकारी स्कूलों और मान्यता प्राप्त अरबी मदरसों के छात्र छात्राओं की अपार आई डी बनाने के सख्त निर्देश जारी किए हैं लेकिन अगर सरकारी स्कूलों को छोड़ दें तो बाकी निजी स्कूल और अरबी मदरसे अपार आई डी बनवाने में कुछ खास रुचि नहीं ले रहे हैं ।आलम यह है कि अपार आई डी बनवाने में मान्यता प्राप्त अरबी मदरसे पूरी तरह से पिछड़ गए हैं इतना ही नहीं कुछ गांव देहात में स्थित जिनमें मुस्लिम बच्चों की संख्या अधिक है वह भी अभी तक चालीस पचास प्रतिशत से ऊपर तक का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं जिससे शिक्षा विभाग के अधिकारियों की चिंताएं बढ़ना लाज़मी है।वहीं अपार आई डी को लेकर रुड़की खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर स्कूल स्टाफ की सुबह सवेरे से ही भारी भीड़ जमा हो जाती है। कुछ निजी स्कूल प्रबंधकों का आरोप है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों का उन्हें कुछ खास सहयोग नहीं मिल पा रहा है।हालांकि कलियर क्षेत्र के अधिकतर सरकारी स्कूलों का आंकड़ा अस्सी प्रतिशत से अधिक तक पहुंच गया है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कक्षा एक से 12तक के सभी छात्र छात्राओं के लिए अपार आई डी बनाना अनिवार्य किया है जिसमें छात्र और उसके अभिभावकों का पूरा रिकॉर्ड मौजूद रहेगा।रुड़की ब्लॉक में सौ से अधिक स्कूल और मदरसे ऐसे है जिनमें अभी तक अपार आई डी को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। हालांकि बेडपुर स्थित सरकारी स्कूल ने अपार आई डी को लेकर बेहद रुचि दिखाते हुए उसे शत प्रतिशत तक कर दिया है।वहीं अरबी मदरसे अपार आई डी के मामले में काफी पीछे हैं उनके पास कोई अपना रिकॉर्ड तक भी नहीं है जिससे शिक्षा विभाग की परेशानी बढ़ सकती है हालांकि शिक्षा मंत्री द्वारा अपार आई डी की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर बताई थी अब देखना यह है यह तिथि बढ़ेगी या नहीं।लेकिन इतना जरूर है कि अपार आई डी में स्कूली शिक्षक दिनभर लगे रहते हैं जिससे स्कूलों की पढ़ाई भी काफी प्रभावित हो रही है।वहीं उपखंड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठौर का कहना है कि अपार आई डी के लिए सभी स्कूल प्रबंधकों को विस्तार से बताया गया है अपार आई डी बनवाना कोई चुनौती नहीं है अरबी मदरसे अभी अपार आई डी बनवाने में काफी पीछे हैं जिनको जल्द से जल्द बनवाने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं अपार आई डी की काफी लोगों ने सराहना की है।सरकार की यह एक बहुत अच्छी पहल मानी जा रही है अब छात्र छात्राएं दो स्थानों पर शिक्षा हासिल नहीं कर सकेंगे जहां छात्र का नाम स्कूल या मदरसों में दो जगह अंकित हुआ मिला तो एक जगह से काट दिया जायेगा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369