आरिफ नियाज़ी।
नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं रुड़की के साथ साथ मंगलौर नगर पालिका अध्यक्ष पद के दावेदार भी पूरी मजबूती के साथ अपनी दावेदारी पेश करने में जुट गए हैं।दरअसल मंगलौर नगर पालिका में हाजी और काजी टीम के बीच ही पालिका अध्यक्ष का मुख्य मुकाबला माना जाता है। इस बार दिवंगत हाजी सरवत करीम अंसारी के देहांत के बाद क्या समीकरण बनेंगे इसके लिए अभी कुछ नहीं कहा जा सकता हां इतना जरूर है हाजी टीम में दावेदारों की संख्या अधिक है बड़े सोच विचार के बाद ही प्रत्याशी का चयन किया जायेगा लेकिन इतना जरूर है प्रत्याशी अंसारी समाज से ही होगा ।

दरअसल देर शाम मंगलौर में हाजी समर्थक जुल्फकार ठेकेदार ने अपने आवास पर समर्थकों की एक बैठक बुलाई थी जिसमें कस्बे के प्रमुख लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे।इस दौरान बसपा नेता अब्दुर्रहमान उर्फ मोंटी अंसारी भी बैठक में मौजूद रहे जहां प्रत्याशी को लेकर लम्बा मंथन चला।जिसके बाद बैठक में तय हुआ कि एक समिति का गठन किया जाए जो मजबूत प्रत्याशी के नाम पर अपनी सहमति देगी जिसके बाद प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।गौरतलब है कि हाजी टीम में आधा दर्जन से अधिक दावेदारों के नाम समाने आ चुके हैं जिनमें जुल्फकार ठेकेदार सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जुल्फकार ठेकेदार के नाम पर भी सहमति बन सकती है।बैठक में पहुंचे अधिकांश लोगों का मानना था कि जुल्फकार ठेकेदार को ही इस बार अध्यक्ष का मौका दिया जाना चाहिए।
हालांकि यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि हाजी टीम का कौन प्रत्याशी होगा लेकिन इतना जरूर है कि अगर जुल्फकार ठेकेदार को मौका मिला तो वह बहुत मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।बैठक में मोंटी अंसारी ने दावा किया कि जल्द ही प्रत्याशी के नाम कि घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि सभी गिले शिकवे भूलकर एक एक जुट रहकर कस्बे के विकास और तरक्की के लिए पालिका का अध्यक्ष चुनना है।उन्होंने कहा कि मंगलौर के विकास की नई इबारत लिखनी है। मंगलौर में अध्यक्ष आपका होगा जो दिन रात लोगों की सेवा करेगा।इस मौके पर खलील चेयरमैन,हाजी अमीर हसन अंसारी,भूरा चौधरी,हाजी तहसीन,इकराम अली,पूर्व चेयरमैन नफीस अंसारी,अमजद उस्मानी,मोहिउद्दीन अंसारी, चौधरी रब्बानी, चोधरी शमशाद,चौधरी नईम,बाबू तुफैल,मोहम्मद आशिक,काजी जिलानी,इमरान उर्फ मुन्ना रेफरी,नदीम अमीन और मोहम्मद शहजाद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।