Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में ईदगाह चौक स्थित सैनी प्लाईवुड पर मिलेगी बेहद कम रेट पर गुजरात की प्लाई,पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी और पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी ने किया शोरूम का शुभारंभ

Spread the love

आरिफ़ नियाज़

रुड़की में अब बेहद कम रेट पर प्लाईवुड के शोरूम में अच्छी प्लाई खरीदने का मौका मिलेगा।ईदगाह चौक पर स्थित सैनी प्लाईवुड का आज पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी और पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी ने इसका शुभारंभ किया।

इस मौके पर शोरूम स्वामी नरेंद्र सैनी ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से प्लाई और हार्डवेयर आदि का कार्य कर रहे हैं जिसके चलते अब उन्होंने अपना स्वयं का शोरूम ईदगाह चौक पर खोला है जिसमें अच्छी गुणवत्ता वाली प्लाई अब बेहद मुनासिब रेट पर मिलेगी।अधिकांश प्लाई कंपनियों को रॉ मैटेरियल सप्लाई करने वाले नरेंद्र सैनी का कहना है कि उन्हें प्लाई और हार्डवेयर का पुराना अनुभव है इसलिए उन्होंने गुजरात के राजकोट की सबसे बेहतर प्लाई रुड़की वासियों के लिए उपलब्ध कराई हैं जो बेहद मुनासिब रेट पर उपलब्ध रहेंगी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्लाईवुड के कारोबारी किस तरह से ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करते हैं इसे वह बखूबी जानते हैं।उन्होंने कहा कि उनके यहां की प्लाई दीमक की चपेट में कभी नहीं आएगी और ना ही पानी से कोई नुकसान पहुंचेगा।उनकी अपनी प्लाई देने में पूरी गारंटी रहेगी कभी भी ईदगाह चौक पर स्थित शोरूम से प्लाई और हार्डवेयर का समान ग्राहक आसानी से खरीद सकते हैं।इस मौके पर पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि अब युवा सरकारी नौकरी की राह छोड़कर स्वयं का रोज़गार स्थापित कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि हनी सैनी अपना स्वयं का रोज़गार हासिल कर अपना रोजगार स्थापित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र सैनी ने जो निर्णय लिया है यह बहुत बेहतर है।

इस मौके पर पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी ने कहा कि रुड़की शहर कारोबार की दृष्टि से एक बेहतर शहर है जहां पर नरेंद्र सैनी का प्लाई और हार्डवेयर का कार्य काफी लाभदायक रहेगा।उन्होंने कहा कि प्लाई और हार्डवेयर का कार्य आज हर घर और दुकान की आवश्यकता बन चुका है।इस मौके पर हनी सैनी ,प्रशांत गोयल, भाजपा नेता मनोज सैनी,सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार, मंगलौर से यशपाल सैनी,अनिल कुमार चौरसिया आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369