आरिफ नियाज़ी
रुड़की शहर भले ही शिक्षा नगरी के नाम से जाना जाता हो लेकिन शहर की कृष्णानगर गली नंबर बीस के हालात आज भी जलभराव से बेहद बदहाल बने हुए हैं।सड़कों पर कीचड़ और जलभराव से तंग आकर अब लोग इस इलाके से पलायन तक करने को मजबूर हैं, स्थानीय लोगों द्वारा अपनी दुकानों और मकानों को बेचने के लिए बड़े बड़े पोस्टर तक लगा दिए हैं इतना ही नहीं अब लोग नगर निकाय चुनाव के बहिष्कार का ऐलान भी कर चुके हैं।
हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा पिछले लंबे समय से एक निजी स्कूल के सामने धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा हैं।खास बात यह है कि पिछले लंबे समय से धरना दे रहे लोगों ने कांग्रेस और भाजपा का झंडा भी धरना स्थल पर लगाया है।

गुस्साए लोगों का आरोप है कि छोटे छोटे बच्चे स्कूल आते और जाते है जहां पर आए दिन बच्चों के गिरने के हादसे बने रहते हैं।जलभराव और कीचड़ से स्कूली बच्चों की पढ़ाई बेहद प्रभावित हो रही है सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को झेलनी पड़ रही है। स्काई वर्ड स्कूल का पूरा मैनेजमेंट इस कीचड़ और टूटी सड़क से परेशान है जिसके चलते बच्चे भी दूसरे स्कूलों में जाने के लिए मजबूर हो चुके हैं।हालांकि अधिकारियों से लेकर इस क्षेत्र की जनता की नुमाइंदगी करने वाले लोग पूरी तरह से बेखबर बने हुए है अब स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही यह मार्ग ना बना तो सभी लोग अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर देंगे।
इस मौके पर कीर्ति त्यागी,बबिता, सावित्री देवी, अलका त्यागी, पिंकी, जूली सैनी, अलका सैनी, पूनम सैनी, कमलेश, रोशनी देवी, हरमीत कौर, बिन्द्रो देवी, ध्यानो देवी, हेमलता, नीलम सैनी, रीना रानी, बबली सैनी, कविता, कंचन, रूबी मलिक, सुनीता, अर्चना चौधरी, संतोष, तिलक राज गुप्ता, विनोद कुमार, आनंद चौधरी, राजेश सैनी, विनय चौधरी, मेनपाल, जोगेंद्र चौधरी, विकास चौधरी, विकास सैनी, नरेंद्र शर्मा, कुंवर पाल सिंह सैनी पूर्व प्रधान, कृष्णा वर्मा, सचिन वर्मा, विजय शर्मा, अनिल तिवारी, प्रशांत त्रिवेदी, मास्टर दीपक लाखवान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।