Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के भारत नगर बंधा रोड़ पर एक महिला की करतूत से मोहल्ले के लोग बेहद परेशान,बेटियों को स्कूल भेजने में भी लगता है डर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के भारत नगर बंधा रोड़ के लोग एक महिला की गंदी करतूत से बेहद परेशान हैं आलम यह है कि अब स्थानीय लोगों को अपनी बेटियों को स्कूल भेजने का भी डर सताने लगा है।आए दिन मोहल्ले में लड़ाई और मारपीट होना आम बात हो चुकी है।

हालांकि कई बार स्थानीय लोग पुलिस को भी इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन सिवाय कोरे आश्वासनों के कुछ हासिल नहीं हुआ।अब इस महिला के विरोध में पूरे मोहल्ले के लोग एक जुट हो चुके हैं लोगों की चेतावनी के देखते हुए अब अगर महिला द्वारा अपने घर पर किसी बाहरी व्यक्ति को बुलाया तो महिला को यह भारी पड़ सकता है।

गौरतलब है कि भारत नगर बंधा रोड़ के लोगों ने एक महिला पर मोहल्ले का माहौल खराब करने और लड़ाई झगड़े के बाद समझौता करने पर मोटी रकम वसूलने का गंभीर आरोप लगाया है।नमकीन कारोबारी मोहम्मद आबिद का आरोप है कि जब से महिला उनके मोहल्ले में किराए के मकान में आई है तभी से इस मोहल्ले में आवारा और नशेड़ी लोग घूमते हुए आसानी से देखे जा सकते हैं।

आरोप है कि महिला ने क्षेत्र का माहौल खराब कर रखा है जिससे बेटियों को स्कूल भेजने में भी डर सताने लगा है।उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अपने गलत व्यवहार के चलते पूरे मोहल्ले को बदनाम करा दिया है।वहीं मोहम्मद अयूब ने कहा कि महिला के कारण लोगों को अपने परिवार में रहना दुभर हो चुका है आए दिन छोटी छोटी बात पर महिला झगड़े पर उतारू हो जाती है

जिससे इलाके में हर समय भय बना रहता है अगर समय रहते महिला को किसी दूसरे स्थान पर ना भेजा गया तो उन्हें घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।मोहम्मद सलीम ने कहा कि महिला को किसी का नाम डर और खौफ नहीं है उसका कहना है कि उसका पुलिस भी कुछ नहीं बिगाड़ सकती।इसलिए क्षेत्र का माहौल अधिक खराब हुआ है।

पुलिस को भी समय समय पर सत्यापन अभियान और मोहल्ले के लोगों की जानकारी रखनी चाहिए।इस मौके पर मोहम्मद इकरार,शफीक अहमद,नदीम,मोहम्मद सलीम,साकिब,इसरार,भोला,छोटा,फिरोज शाह,आलम राजा,तौकीर आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369