Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की अवैध खनन को लेकर तहसील प्रशासन सख्त,छापेमारी में तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी सीज*

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की तहसील प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है।रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन चल रहा है जिसके चलते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा ने नायब तहसीलदार रुड़की ओर मंगलौर की दो टीम गठित कर स्वयं छापेमारी की ।जिससे खनन माफियों में हड़कंप मच गया।इस औचक छापेमारी में मिट्टी भरे एक टेक्टर ट्रॉली जलालपुर गांव से, एक ट्रॅक्टर ट्राली,एक जेसीबी मशीन बेडपुर बेडपुर गांव से और एक ट्रॅक्टर ट्राली कान्हपुर गांव से पकड़ी है। जिन्हें ट्रैफिक पुलिस लाइन में सुपुर्द कर सीज कर दिया गया।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा के अनुसार अवैध खनन पर छापेमारी निरंतर जारी रहेगी। टीम में नायब तहसीलदार धनीराम सैनी ओर प्रेम सिंह के साथ राजस्व निरीक्षक आदेश कुमार, ओर राजस्व उप निरीक्षक पंकज राजपूत भी मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369