आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को तराशने का कार्य जिला युवा कल्याण विभाग कर रहा है।युवा कल्याण विभाग के अधिकारी दिन रात इस कार्य में जुटे हुए हैं।भगवानपुर के बुग्गावाला स्टेडियम में भी खेल प्रतिभाओं को खेलों में अपना भविष्य बनाने का एक अच्छा अवसर प्राप्त होगा। खेल महोत्सव को लेकर भगवानपुर ब्लॉक में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें खंड विकास कार्यालय के बीडीओ से लेकर सभी अधिकारी मौजूद रहे।
के विशेष प्रमुख सचिव युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अनुभाग के दिशा-निर्देशों के क्रम में हरिद्वार जिले का युवा कल्याण विभाग पूरी मुस्तैदी से खेल महोत्सव की तैयारी में जुटा हुआ है।खास बात यह है कि इस बार गांव गांव और दूर दराज के खिलाड़ियों को खेल महोत्सव में प्रतिभा दिखाने का एक अवसर मिलेगा।
ब्लॉक में आयोजित बैठक में विकास खण्ड स्तरीय खेल महाकुम्भ-2024 आयोजन समिति द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त निर्णय लिया गया है कि मिनी स्टेडियम, बुग्गावाला, भगवानपुर में विकास खण्ड स्तरीय खेल महाकुम्भ प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 14.नवंबर से 17.नवंबर .2024 तक किया जायेगा।
बैठक में करूणा कर्णवाल-ब्लाॅक प्रमुख, मुकेश कुमार भट्ट-क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी/व्यायाम प्रशिक्षक यु0क0 विभाग, उपेन्द्र उनियाल-ब्लाक खेल समन्वयक प्राथमिक शिक्षा भगवानपुर, ध्नेजय मलिक-ब्लाक खेल समन्वयक माध्यमिक शिक्षा भगवानपुर, डाॅ0 श्रुति-सी0एस0सी0 भगवानपुर, श्री मदन चैहान-ब्लाक लेखाकार सामु0स्वा0के0 भगवानपुर, संजीव कुमार-अधिशासी अधिकारी न0पंचा0भगवानपुर, महिपाल सिंह-अवै0 खेल प्रशिक्षक यु0क0 विभाग, केशव सिंह कटारिया-ब्लाक कमाण्डर यु0क0 विभाग आदि उपस्थित रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।