आरिफ नियाज़ी
रुड़की आबकारी कार्यालय के पास सिविल लाइन में अतिक्रमण हटाने गई तहसील प्रशासन और नगर निगम की टीम को लोगों के विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों की तहसील प्रशासन के साथ काफी गहमा गहमी भी हुई जिसके चलते सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा बावजूद इसके नगर निगम और तहसील प्रशासन के अधिकारी अपना बुलडोजर लेकर बैरंग लौट गए।वहीं नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल तीन दिन का समय दिया गया है अगर अतिक्रमण कारी स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लेते हैं तो ठीक है नहीं तो तीन दिन के बाद पुलिस प्रशासन के साथ अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने का काम किया जायेगा।
गौरतलब है कि सिविल लाइन आबकारी कार्यालय के पास पिछले लंबे समय से अतिक्रमण का मामला चला आ रहा है कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की गई लेकिन मामला सिविल कोर्ट में होने के चलते अधिकारी बैरंग लौट जाते थे।इस बार हरिद्वार विकास प्राधिकरण के वी सी अंशुल सिंह के आदेश पर आज एचआरडीए,नगर निगम और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची जहां स्थानीय लोगों के साथ टीम की काफी नोक झोंक भी हुई ।
इस दौरान कुछ अधिवक्ता और पार्षद बेबी खन्ना भी मौके पर पहुंचे थे।मौके पर हंगामा बढ़ने पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान नगर निगम की सहायक नगर अधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।तीन दिन के बाद अगर अतिक्रमण नहीं हटता है तो टीम जेसीबी लगाकर अतिक्रमण को हटाने का काम करेगी।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।