आरिफ नियाज़ी
रुड़की लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि गंगनहर पर गिरे पुल से कोई जान माल की हानि नहीं हुई है पुल जल्द बनकर तैयार होगा। पुल की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं रहेगी।
गौरतलब है कि पीर बाबा कॉलोनी से स्टेशन जाने के लिए बनाया जा रहा फुट ओवरब्रिज ढह जाने से लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। हालांकि पुल के गिरने से किसी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई है।लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पुल का कोई नुकसान नहीं हुआ है एक रस्सा खुलने के कारण सामान नीचे गिर गया है संबंधित ठेकेदार को भी इस बाबत उचित निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि रुड़की में पीर बाबा कॉलोनी से रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए एक पुल का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के प्रस्ताव पर पुल की घोषणा की थी। इस पूल का शिलान्यास 2023 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया था। लोक निर्माण विभाग को इस पुल को बनाने की जिम्मेदारी मिली थी।हाल ही में गंग नहर में पानी बंद किया गया तो पुल के निर्माण में तेजी आई।
संबंधित ठेकेदार द्वारा पुल का स्ट्रक्चर तैयार कर नहर के ऊपर बांध दिया गया। बताया गया है कि 30 अक्टूबर की रात को नहर में अचानक तेज पानी आने से आज 31 अक्टूबर सुबह करीब 11 बजे उक्त पुल में पानी आने से पूल धराशाही हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे के वक्त कोई मजदूर पुल के ऊपर कार्य नहीं कर रहा था इसलिए हादसे में किसी जान माल की हानि नहीं हुई है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।