Jan Mudde

No.1 news portal of India

यूनानी चिकित्सा पद्धति में गंभीर बीमारियों का उपचार भी मौजूद- डॉक्टर अब्दुल्लाह बेग, डॉ जे एन नौटियाल ने भी दिए खास टिप्स

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के एक निजी होटल में यूनानी पद्धति की दलक थैरेपी को बढ़ावा देने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे यूनानी पद्धति के अंतराष्ट्रीय वक्ता एवं यूनानी विशेषज्ञ डॉ उबेदुल्लाह बेग ने कहा कि आधुनिक युग में यूनानी पद्धति के सामने बड़ी चुनौतियां हैं लेकिन बावजूद इसके यूनानी पद्धति आज के युग में भी बेहद कारगार साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि आज भी लोग यूनानी पद्धति से अपना उपचार कराना चाहते हैं लेकिन किसी कारण आज यूनानी डिग्री होल्डर ऐलोपैथिक पद्धति को मजबूरन अपनाकर यूनानी पद्धति से लगातार दूर होते जा रहे हैं।उन्होंने यूनानी से आए डॉक्टरों में उत्साह भरते हुए कहा कि यूनानी पद्धति सबसे पुरानी पद्धति है जिसके अच्छे और लंबे परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पद्धति से कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है जबकि एलोपैथिक में गंभीर परिणाम सामने आते रहते हैं। डॉक्टर बेग ने कहा कि यूनानी डॉक्टर को दलक थैरेपी के कई महत्वपूर्ण नुस्खे भी बताए उन्होंने कहा कि इस पद्धति से गंभीर से गंभीर बीमारियों और दर्द का उपचार काफी बेहतर तरीके से किया जा सकता है।

इस मौके पर उत्तराखंड भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ जे एन नौटियाल ने बाहर से पहुंचे यूनानी डॉक्टरों को उपचार के लिए बेहतर टिप्स भी दिए उन्होंने कहा कि यूनानी पद्धति का काढ़ा करोना काल में बेहद कारगर साबित हुआ है। उन्होंने यूनानी चिकित्सा पद्धति को घर घर तक बढ़ावा देने के लिए डॉक्टरों को अलग से टिप्स भी दिए। ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के महासचिव डॉक्टर सैयद अहमद खान ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उत्तराखंड राज्य में भी लोग यूनानी चिकित्सा की तरफ तेजी से रुचि ले रहे हैं

उन्होंने कहा कि डॉक्टर को गुमराह होने की आवश्यकता नहीं है यूनानी का भविष्य बेहद उज्जवल है।इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन भारतीय चिकित्सा परिषद यूनानी सदस्य एवं ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मतिउलाह मजीद ने कहा कि आयुर्वेद की तरह यूनानी चिकित्सक भी चाहते हैं कि सरकार इस पद्धति को भी उसी तरह प्राथमिकता दे जिस तरह से आयुर्वेद पद्धति को दिया जा रहा है

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के लिए प्रदेश में एक यूनानी पद्धति को बढ़ावा देने के लिए एक यूनानी मैडिकल खोलना बेहद आवश्यक है इसके लिए तत्कालीन सरकारों ने कलियर में स्थान आदि भी चिन्हित कर दिया था लेकिन आज तक नहीं बन पाया।कार्यक्रम के आयोजक मैक्स रेमेडीज और शाही लैबोरेटरीज ने किया । इस दौरान डॉक्टर मतिउलाह मजीद द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे सभी यूनानी डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र और उपहार भी भेंट किए।इस मौके पर प्रबंधक जावेद अली, डॉक्टर यूसुफ अंसारी, डॉ राशिद, डॉक्टर नदीम,आस मोहम्मद,फैजान अली खां,मोहम्मद गय्युर,फैसल इस्लाम,वकार अली,फारुख सिद्दीकी, डॉक्टर इरफानूल हक फारूकी आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369