आरिफ नियाज़ी
रुड़की के खनन कारोबारी पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस बेहद सख्त नजर आ रही है।पुलिस अधिकारियों ने हरिद्वार से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है जो खनन कारोबारी की कार पर लगी गोली की गहनता से जांच करने में जुटी हैं।वहीं एस पी देहात स्वपन किशोर सिंह का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।उन्होंने कहा कि अभी पुलिस सभी पहलुओं की जांच करने में जुटी है।
गौरतलब है कि रविवार की देर शाम रुड़की से लंढौरा लौट रहे खनन कारोबारी की थार कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी जिसमें खनन कारोबारी गुलाम साबिर किसी तरह से फायरिंग से बच निकला था लेकिन इसी बीच कार के पास से गुजर रहे राहगीर वारिस की टांग में गोली लगी थी जिसे आनन फानन में रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन उसकी हालत को गंभीर देखते हुए घायल को हायर सैंटर रैफर किया गया था
जहां उसका उपचार चल रहा है।वहीं देर रात तक घटना को लेकर पुलिस अधिकारी सिविल लाइन कोतवाली में डटे रहे।पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।फिलहाल पुलिस खनन कारोबारी की घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर भी चल रही है।अब देखना यह है कि पुलिस बदमाशों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।