आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम एक ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम में अवर अभियंताओं एवं अभियंता संवर्ग से प्रोन्नत अभियंता अधिकारियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है उनकी मांगों को लेकर निगम किसी भी तरह से गंभीर नहीं है।
एसोसिएशन का आरोप है कि अवर अभियंता संवर्ग के सहायक अभियंता सदस्य योग्य होने के बावजूद अधिशासी अभियंता के रिक्त पदों पर पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं लेकिन निगम प्रबंधन दोहरे मापदंड अपना रहा है।आलम यह है कि नैनीताल हाईकोर्ट के निर्णय के बावजूद भी सहायक अभियंताओं की संशोधित वरिष्ठता सूची आज तक जारी नहीं की गई है। इतना ही नहीं अधिशासी अभियंताओं की भी पदोन्नति नहीं हो पा रही है।
आरोप लगाया कि संवर्ग के सहायक अभियंताओं की पदोन्नति ना होने से अवर अभियंताओं की पदोन्नति भी नहीं हो पा रही है। गुस्साए संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनके साथ लगातार पक्षपात एवं अन्याय किया जा रहा है जिसे संगठन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर शशीकांत, अंजीव राणा, मोहम्मद उस्मान , वसीम अहमद, योगेंद्र रावत , मयंक चौहान, बृजभूषण, नीरज फैजान, शिवम, पारस आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।