आरिफ नियाज़ी
रुड़की के सोलानीपुरम इलाके में एक रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली।गोली की आवाज से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस और आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई । इस घटना के बाद रिटायर्ड फौजी के परिवार में कोहराम मचा था । हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि रिटायर्ड फौजी शिवकुमार त्यागी पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहे थे ।
वहीं पुलिस अधिकारियों की सूचना पर हरिद्वार से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है जो सभी पहलुओं पर जांच करने में जुटी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेजने की तैयारी में जुटी है। इस घटना के बाद सोलानीपुरम इलाके में सन्नाटा पसरा है। हर कोई यही जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर मृतक फौजी ने इतना बड़ा कदम कैसे उठाया।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।