आरिफ नियाज़ी
रुड़की के बंधारोड़ निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है वहीं मर्तक के परिजनों का आरोप है की आमिर खान की मारपीट के बाद बेरहमी से हत्या की गई है फिलहाल सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने मर्तक के शव को पोस्टमार्टम पर भेज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल रुड़की के बंधा रोड़ निवासी आमिर खान कबाड़ी का काम करता था जो एक सितंबर की शाम से घर से लापता था परिजन उसकी जगह जगह तलाश करने में जुटे थे इसी बीच दो सितंबर की शाम को किसी ने इसकी सूचना परिजनों को दी की आमिर खान गंभीर हालत में कलियर रोड़ पर पड़ा हुआ है
सूचना मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसे डॉक्टरों ने हायर सैंटर रैफर कर दिया। जिसके चलते आमिर को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत बिगड़ती चली गई और देर रात उसकी मौत हो गई।परिजनों का आरोप है की आमिर की पांच लोगों ने बुरी तरह से मारपीट कर हत्या की है जिसकी जांच होनी चाहिए।फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम पर भेज दिया है और तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।