Jan Mudde

No.1 news portal of India

यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की गांधी जयंती के अवसर पर आज यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियो द्वारा सिंचाई विभाग के कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पराज करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर यूपी सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डॉ हंसराज वशिष्ठ ने कहा कि इन दोनों नेताओं का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा है।

एक तरफ गांधी जी जहां देशभक्त और अहिंसा के पुजारी थे तो वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री बेहद ईमानदार व्यक्ति थे जिन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया था।उन्होंने कहा की आज गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता है आने वाली पीढ़ी को भी गांधी जी के बताए अहिंसा के रास्ते पर चलना चाहिए।

वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री शास्त्री के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थित कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर जूनियर इंजीनियर बीडी धीमान ने कहा की गांधी जी ने हमेशा सत्य अहिंसा का मार्ग चुना जिसके चलते उन्हें बड़ी सफलता मिली गांधी जी सत्य अहिंसा के पुजारी थे जिन्होंने इस देश को आजाद कराने में अपने जीवन को समर्पित कर दिया।इस मौके पर

सहायक अभियंता अजय कुमार जैन, प्रशासनिक अधिकारी अमित बंसल, अकाउंटेंट श्याम सुंदर आदि ने

पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला और राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369