आरिफ नियाज़ी
रुड़की आर आई टी से लापता बी टैक के छात्र का अभी तक भी कोई सुराग नहीं लग पाया है हालांकि गंगनहर कोतवाली पुलिस लगातार छात्र की तलाश में जुटी है। उधर छात्र के परिजन रुड़की में डेरा डाले हुए हैं जो सभी जान पहचान के लोगों के यहां उसकी तलाश कर चुके हैं परिजनों ने छात्र को तलाशने वाले को पचास हजार इनाम देने की घोषणा भी कर दी है।
गौरतलब है रुड़की के पुहाना स्थित आर आई टी कॉलेज में असम निवासी निशान कठैत पुत्र कुमार कठैत बी टैक बीएससी का थर्ड ईयर का छात्र था जो रुड़की आजाद नगर मे किराए का कमरा लेकर रह रहा था। उसके परिजनो ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की निशान कठैत पढ़ने में काफी प्रतिभाशाली छात्र रहा है और काफी शांत स्वभाव का युवक है।
वह बीती 22 सितंबर लगभग साढ़े चार बजे से आजाद नगर स्थित अपने कमरे से लापता है ।जब उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया तो असम से परिजन और उसके दोस्त भी रुड़की तलाशने पहुंच गए ।वहीं निशान के लापता होने से उसके परिजन बेहद परेशान हैं ।उसके परिजन आसपास और रिश्तेदारियों में भी निशान की जानकारी जुटा चुके है लेकिन अभी तक भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
परिजनों ने निशान की तलाश करने वाले को पचास हजार का इनाम देने की घोषणा भी की है।उनका कहना है की निशान कहीं पर भी हो जल्द से जल्द घर लौट आओ ताकि परिजनों को बड़ी राहत मिल सके।फिलहाल पुलिस मौके पर लगे सी सी टीवी कैमरों की मदद भी ले रही है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल का कहना है की लापता छात्र की तलाश जारी है मौके पर लगे सी सी टीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।