आरिफ नियाज़ी
रुड़की के निजी हॉस्पिटल में डिलीवरी कराने आई महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ कर दी जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। अस्पताल के सामने हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस को हंगामा शांत करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर लगे सी सी टीवी कैमरों की डी वी आर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने मर्तक कविता के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।
दरअसल रुड़की के पूरनपुर गांव जिला हरिद्वार निवासी कविता का इमली खेड़ा गांव निवासी मोहित के साथ दो साल पहले विवाह हुआ था चार दिन पहले कविता की डिलिवरी होनी थी जिसके चलते महिला को शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था ।आरोप है की अस्पताल के डॉक्टर ने दो दिन पहले महिला की डिलिवरी कराई जिसके बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ थी आरोप है की इसी बीच आज महिला की अचानक तबियत बिगड़ने पर अस्पताल के डॉक्टर ने लापरवाही बरती जिसके बाद कविता की मौके पर ही मौत गई।
गुस्साए महिला के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की ।सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है खबर लिखे जाने तक भारी भीड़ अस्पताल के सामने धरने पर मौजूद रही। मर्तक के परिजन डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।