Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में पी आर डी जवान के चार लाख हड़पे,मामला पहुंचा गंगनहर कोतवाली

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में एक पी आर डी जवान को अपनी उधार दी गई लाखों की रकम को लेने के लिए पुलिस के चक्कर लगाने पड रहे हैंl पी आर डी जवान छत्रपाल का आरोप है की उसने सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित कपड़े के बैग बनाने वाली जय लक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के स्वामी विपिन कुमार को। चार लाख की रकम बतौर उधार दी थी जिसे उसने पांच साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं लौटाया है इसके लिए अब उसने गंगनहर कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत की है।

दरअसल भगवानपुर पुलिस थाने में तैनात पी आर डी जवान छत्रपाल पुत्र मामचंद निवासी सलेमपुर रुड़की ने गंगनहर पुलिस को तहरीर देकर बताया की उसका सलेमपुर निवासी विपिन कुमार के साथ काफी मिलना जुलना रहता था ।विपिन ने बताया था की वह एक जय लक्ष्मी इंटरप्राइजेज नाम से एक कंपनी लगा रहा है जिसमें उसे कुछ पैसों की आवश्यकता है।

वह जल्द ही उसकी रकम को वापस लौटा देगा जिसके चलते वह विपिन कुमार के झांसे में आ गया और उसने दस फरवरी 2018 को चार लाख की रकम विपिन कुमार को दे दी। तब से आज तक विपिन कुमार सुबह शाम रकम देने के वायदे करता चला आ रहा है।लेकिन आज तक भी उसे रकम नहीं लौटाई गई है। पी आर डी जवान छत्रपाल का कहना है की उसने किसी तरह एक एक रुपया जोड़कर अपनी पुत्री की शादी के लिए जमा किए थे

लेकिन विपिन कुमार ने उसकी रकम हड़प ली है जिसके लिए उसने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उसका आरोप है की इस मामले से उसका परिवार भी मानसिक तनाव से गुजर रहा है बच्चों की पढ़ाई भी बेहद प्रभावित हुई है अगर विपिन कुमार ने जल्द ही उसकी रकम ना लौटाई तो वह प्रदेश के बड़े पुलिस अधिकारियों से भी इसकी शिकायत करेगा। फिलहाल पी आर डी जवान के प्रार्थनापत्र को गंगनहर कोतवाली पुलिस ने गंभीरता से लिया है पुलिस जांच कर कार्यवाही करने की बात कह रही है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369