आरिफ नियाज़ी
विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत साबिर साहब में सालाना उर्स बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है।जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने बेहतर इंतजाम किए हैं ।वहीं मेले की साफ सफाई के लिए भी कई टीमें बनाई गई है जिनमें चकबंदी के बड़े अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। हालांकि मेले की साफ सफाई और अतिक्रमण को लेकर भी प्रशासन सख्त नजर आ रहा है अवैध दुकानें या सड़कों पर अतिक्रमण को प्रशासन ने सख्ती से लिया है।
देर रात तक दरगाह की छोटी रोशनी पर जोनल मजिस्ट्रेट टीकम सिंह चौहान, सैक्टर मजिस्ट्रेट संजीव रावत,सैक्टर मजिस्ट्रेट महमूद अहमद, नरेश पाल, मुकेश कुमार पुंडीर ने अपने अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की तथा साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दिया। गौरतलब है की मेला प्रभारी अजय सिंह और कलियर पुलिस थाना प्रभारी आमिर खान भी भारी पुलिस फोर्स के साथ मेले की व्यवस्थाओं को बनाने में जुटे हैं।
दिन रात सभी अधिकारी पूरी मुस्तैदी से कलियर मेले की व्यवस्था में जुटे हैं।इस दौरान मेले के जोनल मजिस्ट्रेट टीकम सिंह चौहान ने बताया की कलियर मेले की साफ सफाई को लेकर लगातार प्रशासन गंभीर है अतिक्रमण किसी की कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दरगाह क्षेत्र में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है गंदगी किसी सूरत में भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाहर से आने वाले जायरीन को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए विशेष ध्यान रखा गया है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।