आरिफ नियाज़ी
रुड़की कोर्ट में पति पत्नी का विवाद उस समय तूल पकड़ गया जब कुछ अधिवक्ताओं ने मामूली बात पर पति की जमकर धुनाई कर डाली जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा घायल युवक को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है वही घायल युवक जावेद उर्फ गुड्डू का आरोप है की उसकी पत्नी से उसका कुछ दिनों से विवाद चल आ रहा है जिसके चलते उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रह रही है।
उसका आरोप है की बीती 6 सितंबर को उसकी रुड़की पारिवारिक कोर्ट में डेट लगी थी जिसमें दोनो पति पत्नी की काउंसलिंग हुई थी लेकिन इसी दौरान जब वह कोर्ट परिसर से बाहर आने लगा तो इसी दौरान उसे एक अधिवक्ता द्वारा इशारा करके अपने चैंबर में बुलाया गया जैसे ही वह वहां पहुंचा तो पहले से ही बैठे कुछ लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ लात घूंसों से जोरदार हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश होकर नीचे गिर गया जहां उसका उपचार चल रहा है ।जावेद का आरोप है कि उसकी पत्नी उसके कहने में नहीं है
जबकि वह पत्नी को अपने साथ रखना चाहता है। जावेद का आरोप है की उसकी पत्नी बिना उसकी अनुमति के ब्यूटी पार्लर चला रही है जबकि वह उसे अपने साथ रखना चाहता है लेकिन कुछ लोग मेरी पत्नी को मुझसे अलग करना चाहते हैं।
जावेद का आरोप है की मेरी पत्नी ने उस पर खर्चे का केस डाल रखा है।और वह उससे घर बैठे खर्चा लेना चाहती है जबकि उसके पास एक बच्ची है और वह दोनो को अपने साथ रखना चाहता है।वहीं दोनो पक्ष आज गंगनहर कोतवाली पहुंचे जहां महिला पुलिस द्वारा दोनो पक्षों से जानकारी ली गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।