आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा में भाजपा के सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया ।इस मौके पर शोभाराम प्रजापति ने कहा कि नए सदस्य अभियान से भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी नए सदस्य को भी भाजपा में शामिल होने का मौका मिलेगा इसलिए सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक भाजपा की सदस्यता ग्रहण अभियान में शामिल हों।
उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है आज नरेंद्र मोदी के नाम का डंका देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बज रहा है।उन्होंने कहा की झबरेड़ा क्षेत्र में पार्टी के सभी कार्यकर्ता नए सदस्य बनाने का काम करें।उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है।इसलिए भाजपा में अधिक से अधिक सदस्य बने।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और झबरेड़ा नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया में एक विशाल शक्ति के रूप में जाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के चलते पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को नए सिरे से सदस्यता दिलवाई जा रही है और यह सभी आगे नए सदस्य बनाएंगे।
सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।उन्होंने कहा कि पहले से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ना है। इसके बाद सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी जिसमें एक पदाधिकारी कम से कम सौ सदस्य बनाएंगे और आगे किसी पद या टिकट के लिए उनकी ही प्रबल दावेदारी होगी।
चौधरी मानवनेद्र सिंह ने कहा की भाजपा पहले से अधिक मजबूत हुई है।उन्होंने कहा की भाजपा ही इस देश और प्रदेश का विकास कर सकती है।इस मौके पर मुख्य वक्ता भाजपा के मंडल अध्यक्ष सोनू धीमान ,सुदेश चौधरी, चेयरमैन प्रलाहद चौधरी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।