आरिफ नियाज़ी
मंगलौर के उदलहेड़ी गांव निवासी ग्राम प्रधान रूबी राणा के नारसन प्रधान संगठन अध्यक्ष नारसन बनने पर जश्न का माहौल है।दर्जनों ग्राम प्रधानों ने उनके आवास पर पहुंचकर फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान संगठन की अध्यक्ष रूबी राणा ने कहा की ग्राम प्रधानों को अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना पड़ेगा।
उन्होंने कहा की वह ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगी।उन्होंने कहा की सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचे और अधिकारियों की जवाबदेही हो इसके लिए काम किया जाएगा।उन्होंने कहा की आज ग्राम प्रधानों ने उन्हें जो मौका दिया है उस पर वह खरा उतरेगी उन्होंने कहा की वह महिला हैं और महिलाओं की समस्याओं को बखूबी जानती हैं
इसलिए महिला ग्राम प्रधानों को और अधिक मजबूत किया जाएगा ताकि अधिकारियों की बैठक में वह अपने गांव की समस्याओं को प्रमुखता से रख सकें।प्रधान संगठन एकजुट होकर प्रधान हित की लड़ाई लड़ेगा और अब गांव गांव का विकास किया जाएगा।इस दौरान टिकोला ग्राम प्रधान संदीप,प्रधान नितिन ने कहा की रूबी राणा ग्राम प्रधानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगी उन्होंने कहा की रूबी राणा ग्राम प्रधान संगठन को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभायेगी।
उन्होंने कहा की रूबी राणा के अध्यक्ष बनने से अब प्रधान संगठन और अधिक मजबूत होगा।इस दौरान आदित्य राणा ने कहा की ग्राम प्रधानों ने जिस उम्मीद और विश्वाश के साथ रूबी राणा को जिम्मेदारी दी है उस पर वह खरा उतरेंगे।उन्होंने कहा की सभी प्रधान एकजुट हैं किसी प्रधान की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा की अभी तक ग्राम प्रधानों का अधिकारी शोषण करते रहे लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।रूबी राणा के अध्यक्ष बनने पर ग्राम प्रधानों में भारी उत्साह है।इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।