Jan Mudde

No.1 news portal of India

पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा-सुखदेव सैनी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन द्वारा पूरे देश में एन पी एस (नई पेंशन योजना) एवं यू पी एस (यूनिफाइड पेंशन योजना) के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्यालयों एवं विद्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है । गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा द्वारा बताया गया है कि जनपद हरिद्वार एवं गढ़वाल के अन्य जनपदों में शिक्षक कर्मचारी अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर एन पी एस एवं यू पी एस के प्रति अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं , यह विरोध 2 सितंबर से लेकर के 6 सितंबर तक चलेगा ।

जनपद हरिद्वार के जिला अध्यक्ष सुखदेव सैनी के द्वारा बताया गया कि 2003 की तात्कालिक केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन के स्थान पर नई पेंशन योजना की घोषणा की गई थी , जिसको 1 जनवरी 2004 से केंद्र में एवं उत्तराखंड में 1 अक्टूबर 2005 से लागू करने की घोषणा की गई थी । जो पूर्णतया शेयर मार्केट पर निर्भर थी ।

एन पी एस योजना से शिक्षक कर्मचारी खुश नहीं थे, जिसके कारण लगातार आंदोलन किए जा रहे थे । 1 अक्टूबर 2023 को विजय कुमार बंधु जी के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में 5 लाख से ज्यादा की संख्या में पूरे देश के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया , जिसके परिणाम स्वरूप 24 अगस्त 2024 की वर्तमान सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन योजना) की घोषणा की । सरकार की यू पी एस से भी सभी कर्मचारी शिक्षक खुश नहीं है , जिसके कारण शिक्षक कर्मचारी काली पट्टी बांधकर प्राथमिक विरोध दर्ज करा रहे हैं ।

जनपद मंत्री दीपक चौहान द्वारा बताया गया कि जब तक हूबहू पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा, 14 एवं 15 सितंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा ।

जनपद स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में खानपुर ब्लॉक प्रभारी सुरेशपाल जनपद उपाध्यक्ष मनोज कुमार, अखिलेश धारीवाल, मदनपाल सिंह, पारस चौधरी, निरुपमा धीमान जनपद संयुक्त मंत्री नीरोम चौधरी, शरद शर्मा, सीमा राठी, जनपद संगठन मंत्री कुलदीप सैनी, जॉनी प्रसाद, मंजू कक्कड़ प्रचार मंत्री सुनील कुमार कोषाध्यक्ष शिवकुमार पाल, सविता राठी मीडिया प्रभारी मनोज चंद, सचिन पंवार, लाल सिंह, राधा एवं खानपुर के ब्लॉक अध्यक्ष बबलू सिंह अदाना ,

विनोद उपाध्याय (महिला) मंत्री सोमपाल सिंह, प्रतिमा सिंह (महिला) रुड़की ब्लॉक के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार, श्रद्धा हिंदू (महिला) मंत्री राजीव शर्मा, रीना सैनी (महिला) ब्लॉक लक्सर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, निगम डोगरा (महिला) मंत्री कृष्णपाल सिंह, सपना सिंह (महिला) ब्लॉक नारसन के अध्यक्ष ज्योतिराम, विधि गुप्ता (महिला) मंत्री तेजवीर सैनी, बबीता शर्मा (महिला) आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369