आरिफ नियाज़ी
केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे वक्फ बोर्ड बिल को लेकर मुस्लिम समाज में अलग-अलग भ्रांतियां फैली हुई है लेकिन अब बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा देशभर में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर मुस्लिम समुदाय के साथ चर्चा करने के बाद उनके सुझाव भी लेगा। जिसके लिए भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा ने सात सदस्य दल में शामिल किए हैं जिनमे शादाब शम्स का नाम भी शामिल है।
इस दौरान उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा की वक्फ बोर्ड में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है वक्फ बोर्ड जिस मकसद से बना था वह पूरा नहीं हुआ आज तक किसी मिस्किन,बेवा या गरीब और बेसहारा लोगों को कोई सहायता तक बोर्ड से नहीं मिल सकी बल्कि पिछले लंबे समय से वक्फ की जमीनों पर कब्जा किए लोग और माफिया ही वक्फ का माल हजम करते रहे जिसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए ।
उन्होंने कहा की नया वक्फ बोर्ड एक्ट बनने से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और वक्फ बोर्ड से गरीब और बेसहारा लोगों की मदद भी हो सकेगी।शादाब शम्स ने कहा की भाजपा सरकार का यह अच्छा प्रयास है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वाश के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
गौरतलब है की मुस्लिम समाज से राय मशवरे के लिए भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा ने सात सदस्य दल का गठन किया है जो अपनी रिपोर्ट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष को सौंपेंगे। भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी आला कमान ने भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा को वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के संबंध में मुस्लिम समाज से बातचीत करने के लिए एक दल बनाने को कहा था इसी क्रम में इसका गठन किया गया है ।
दल के सभी सदस्य मुस्लिम विद्वानों की चिताओं को समझने और विधायक के संबंध में सुझाव इकट्ठा करने के लिए उनसे विस्तार से चर्चा भी करेंगे ।दल के सदस्य यह भी बताएंगे कि संशोधन की जरूरत आखिर क्यों पड़ी और इससे अल्पसंख्यक समुदाय को क्या लाभ होगा। विभिन्न राज्यों का दौरा करके यह दल अल्पसंख्यक समुदाय के किसी भी तरह के सुझाव का समाधान करने की कोशिश करेगा ।
इस दल में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनावर पटेल, हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक चौधरी जाकिर हुसैन, वक्फ बोर्ड गुजरात के अध्यक्ष मोहसिन लोखंडवाला के अलावा भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मौलाना हबीब हैदर,भाजपा अल्पंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नासिर हुसैन और वक्फ बोर्ड हिमाचल प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष राजबली मुख्य रूप से शामिल है।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।