Illustration from 19th century.
आरिफ नियाज़ी
बहादराबाद के नगला खुर्द गांव की ग्राम प्रधान पर आखिरकार जांच के बाद गाज गिर ही गई।पिछले लंबे समय से रेशमा की जांच चल रही थी अब जांच के बाद तीसरा बच्चा मिलने पर जिला अधिकारी ने ग्राम प्रधान को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं।जिससे ग्राम प्रधान समर्थकों में बेहद मायूसी है।
गौरतलब है की ग्राम पंचायत नगला खुर्द ग्राम प्रधान रेशमा के खिलाफ ग्रामीण अलीजान ने जांच की मांग जिलाधिकारी से की थी जिसे जिलाधिकारी द्वारा गंभीरता से लिया गया और इसकी जांच कराई गई।जांच में रेशमा पर लगे आरोप सही साबित हुए जिसके बाद उन्हें प्रधान पद से हटाने के आदेश जारी किए गए है। जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी बहादराबाद से इसकी जांच कराई थी हालांकि ग्राम प्रधान द्वारा इस आदेश के विरुद्ध मुख्य विकास अधिकारी से अपील भी की गई थी
जिस पर फिर से जांच हुई जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास की जांच के बाद ग्राम प्रधान को एक हफ्ते में कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया था लेकिन उसका जवाब ना मिलने पर अब जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को हटाने के लिए आदेश जारी किए हैं गौरतलाप है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उप जिला अधिकारी हरिद्वार ने भी ग्राम प्रधान को अयोग्य घोषित कर दिया था इस आदेश के बाद बाद ग्राम प्रधान समर्थकों में बेहद मायूसी छाई हुई है और गांव में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।