Jan Mudde

No.1 news portal of India

जिला युवा कल्याण विभाग और प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने किया दो व्यायामशालाओं का जीर्णोधार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

हरिद्वार का युवा कल्याण एव प्रांतीय रक्षक दल विभाग लगातार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहा है आज का युवा अपने समाज और अपने गांव का नाम रोशन कर सके इसके लिए युवा कल्याण विभाग युवाओं को बेहतर मंच भी उपलब्ध करा रहा है।आज मंगलौर के मन्ना खेड़ी और मखदूमपुर गांव में दो व्यायामशालाओं का जीर्णोधार किया गया ।

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नारसन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी और जिला युवा कल्याण एव प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद पांडे द्वारा वायामशालाओं का उदघाटन भी किया गया।इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधा मिल रही है।उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा की युवा नशे की लत में ना पड़कर अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें।स्वास्थ्य से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता।

उन्होंने मखदुमपुर में एक मिनी स्टेडियम जल्द बनाए जाने की भी घोषणा की ।उन्होंने कहा की ब्लॉक स्तर पर जल्द ही खेल प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कविंद्र चौधरी ने कहा की जिला युवा कल्याण विभाग सरकार की योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाने का काम कर रहा है।

व्यायामशाला का लाभ ग्रामीण युवाओं को मिले इसके लिए युवा कल्याण विभाग बेहतर कार्य कर रहा है। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप ककरियाल, ब्लॉक कमांडर कृष्णपाल,रुड़की से सत्यराज , युवक मंगल दल अध्यक्ष गगन,आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369