आरिफ नियाज़ी
युवा कल्याण विभाग गांव गांव की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है जिसके चलते भगवानपुर के बुग्गावाला क्षेत्र में जल्द ही मिनी स्टेडियम के पास दस लाख की लागत से एक हॉल और एक गार्ड रूम का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए युवा कल्याण विभाग द्वारा खंड विकास अधिकारी भगवानपुर को दस लाख की धनराशि जारी कर दी गई हैं। इस हॉल में जहां खिलाड़ी अपना सामान आदि रख सकते हैं वहीं हॉल में अपनी खेल कूद की तैयारी भी कर सकते हैं।
हॉल में टॉयलेट और बाथरूम के अलावा किचन का भी निर्माण कराया जायेगा। भगवानपुर पहुंचे क्षेत्रीय युवा कल्याण एव प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश भट्ट ने बताया की जल्द ही हॉल का निर्माण शुरू कर दिया जायेगा।उन्होंने बताया की युवा कल्याण विभाग महिला सशक्ति करण के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें भी सिलाई और फल संरक्षण जैसे मुरब्बा,चटनी,अचार और जैम आदि का प्रशिक्षण देने का काम करेगा।
उन्होंने बताया की 17 से 20 साल के हो चुके युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण भी युवा कल्याण द्वारा दिलाया जाएगा ।जिससे बेरोजगार युवाओं को सेना और पुलिस आदि में भर्ती होने में आसानी रहेगी।और उन्हें प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र भी विभाग द्वारा जारी किया जायेगा ।उन्होंने ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को लेकर कहा की युवा कल्याण विभाग लगातार युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।
इस मौके पर प्रांतीय रक्षक दल के ब्लॉक कमांडर केशव सिंह कटारिया ने बताया की युवा कल्याण विभाग द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह बड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ निर्वाहन कर रहे हैं।कटारिया ने बताया की प्रांतीय रक्षक दल के स्वयं सेवियों को भी ड्यूटी के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा की वह समय समय पर ड्यूटी की चैकिंग भी करते हैं और समय पर विभागीय कार्यालय में मस्टरोल बनाकर पहुंचाते हैं और अपने जवानों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुनते हैं और उनका निराकरण कराते हैं।इस मौके पर राम जी तिवारी भी मौजूद रहें।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।