आरिफ नियाज़ी
रुड़की में लगातार स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही हैं इसी कड़ी में इमली रोड स्थित डॉ वजाहत अली एमबीबीएस और डॉक्टर सदाकत अली बीएएम एस लाइफ केयर क्लीनिक में अपनी सेवाएं देंगे। खास बात यह है कि इस क्लीनिक में तसल्ली बख्श तरीके से मरीजों का उपचार किया जाएगा और फीस भी मुनासिब रखी गई है।
आज इमली रोड स्थित लाइफ केयर क्लीनिक का उदघाटन प्रमुख समाजसेवी शाकिर अली, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अफजल, शहजाद फारूकी और कांग्रेस नेता मुबाशिर एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अफजल ने कहा की रुड़की शहर की आबादी लगातार बढ़ रही है यहां के गली मोहल्लों में भी अब अच्छे क्लीनिक और डॉक्टर लोगों का बेहतर तरीके से उपचार करेंगे।
उन्होंने कहा की आम आदमी को कम फीस पर अच्छा उपचार मिले इसके लिए प्रयास होने चाहिए लाइफ केयर क्लीनिक पर अब यह संभव है।इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी शाकिर अली ने कहा की इमली रोड पर लाइफ केयर क्लीनिक खुलने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी ।किसी भी समय मरीज क्लीनिक पर पहुंचकर उपचार ले सकते है। वहीं इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी शहजाद फारूकी ने कहा की लाइफ केयर क्लीनिक पर एमबीबी एस और बीएएमएस डिग्री धारक मरीज का उपचार करेंगे ।
अब लोगों को बेहतर और अच्छा उपचार लाइफ केयर क्लीनिक से मिल सकेगा। उन्होंने कहा की शहर भर की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर होती जा रहीं हैं जिसमें निजी डॉक्टरों की सेवा को कम नहीं आंका जा सकता।इस दौरान कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश लीगल सेल इंचार्ज मोहम्मद मुबशशीर एडवोकेट ने डॉक्टर वजाहत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वजाहत बहुत ही मेहनत करने वाला और नेक विद्यार्थी रहा है
वह उन्हें बचपन से जानते हैं और हमारे क्षेत्र में यह पहला क्लीनिक है जहां एक एमबीबीएस डॉक्टर बैठकर क्षेत्र के लोगों का बिना फीस पर्चा बनाएं इलाज करेंगे। जिससे हमारे क्षेत्रवासीयो को बहुत अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। दोनों भाई डॉक्टर के रूप में हमारे क्षेत्र की जनता को अपनी सेवा देंगे और हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
मुफ्ती सलीम ने कहा की हमारी पीढ़ी आगे बढ़ रही है और युवाओं में देश के लिए कुछ कर गुजरने की जागरूकता बढ़ती जा रही है जिससे युवा पीढ़ी पढ़ लिखकर कामयाबी की तरफ बढ़ रही है और इनके क्लिनिक के लिए मेहनत और लगन के साथ इलाज करने की दुआएं की। अवसर पर डॉ वजाहत अली ने बताया कि इमली रोड पर बड़े लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी देखी जा रही थी जिसके चलते मरीजों को बड़े-बड़े अस्पताल के चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ता था लेकिन उसके बावजूद भी उन्हें अच्छा उपचार समय पर नहीं मिल पाता था लेकिन लाइफ केयर क्लिनिक एक बेहतर सेवा अपने मरीज को देखा उन्होंने कहा कि कम फीस पर तसल्ली बख्श तरीके से मरीजों का उपचार किया जाएगा।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद का भी उन्हें काफी सहयोग रहा है जिनकी बदौलत यह आज नया क्लीनिक खोला गया है शहजाद विधायक हमेशा जनता की सेवा में लगे रहते हैं जिनका आगे भी सहयोग मिलता रहेगा।इस मौके पर समाजसेवी फरासत अली ,साजिद अली डॉक्टर फरमान, मोहसिन पार्षद आदि बड़ी संख्या में लोगमौजूद रहे।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।