आरिफ नियाज़ी
रूड़की। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रमुख समाजसेवी नरेन्द्र कुमार जैन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “एक पेड़ मां के नाम” मुहिम के तहत शहर के आई.आर.आई. कालोनी और बी.टी.गंज में पौधारोपण किया।
वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन संबंधी “एक पेड़ मां के नाम” अभियान भाजपा तक सीमित नही रहा है अब यह जन आंदोलन बन गया है।
उपरोक्त मुहिम को जन मानस को अपनी मां, मातृभूमि और धरती मां के प्रति सम्मान के प्रकटीकरण का अभियान बताते हुए नमो फाऊंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शख्सियत ही कुछ ऐसी है कि वे बिना किसी भेदभाव के निरंतर जन सामान्य, प्रकृति संरक्षण पर्यावरण संवर्धन और लोकहित में बेझिझक कार्य करने में विश्वास रखते हैं।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच का ही परिणाम है कि यह “एक पेड़ मां के नाम” नामक अभियान अब जन आंदोलन बनकर जन जन को प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रेरित कर रहा है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।