Jan Mudde

No.1 news portal of India

शेरपुर गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर,फॉनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लगाए गए शिविर में पहुंचे 250 से अधिक लोग

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के फॉनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, द्वारा जन सामान्य की सुविधा के लिए निःशुल्क मैडिकल कैम्प तथा मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के विषय में जागरूकता अभियान चलाया गया। कैम्प का उद्घाटन मुख्य अतिथि के तौर पर हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक (देहात) एस के सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसपी (देहात) ने कहा कि जन सामान्य को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ ही लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं एवं निःशुल्क दवाओं का वितरण का फॉनिक्स कॉलेज के द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

समाजसेवी एवं संस्थान के चैयरमेन चैरब जैन ने संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक कर्तव्यों एवं मौलिक अधिकारों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कर्तव्य के रूप में संविधान का पालन, राष्ट्रध्वज एवं राष्ट्रगान का सम्मान, देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा, सभी लोगों के प्रति समानता, प्रकृति और राज संपत्ति की रक्षा, बच्चों को शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं उत्कृष्टता का प्रयास करना चाहिए एवं मौलिक अधिकारों के रूप में समानता,व्यक्ति को स्वंय एवं धार्मिक स्वतंत्रता संस्कृति और शिक्षा एवं शोषण के विरुद्ध अधिकार और इन अधिकारों की प्राप्ति हेतु संवैधानिक उपचारों की व्यवस्था की गई है।

मैडिकल कैम्प में क्षेत्र के प्रतिष्ठित अस्पतालों श्री स्वामी भूमानंद अस्पताल, विनय विशाल हेल्थ केयर, संजीवनी डेंटल क्लिनिक एवं सैनी डायगोनिस्टिक्स ने भाग लिया। इस शिविर में बीपी, इसीजी, नेत्र, स्त्री रोग, दंत रोग एवं खून की निःशुल्क जांच की गई है एवं ओएनजीसी के सहयोग से निःशुल्क दवाओं व चश्मों का वितरण किया गया। डॉक्टरो के समूह द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जाँच की गई एंव उपचार और परहेज के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कैम्प में 250 से अधिक व्यक्त्तियों द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन एंव जाँच कराई गई। इस अवसर पर विशेषज्ञों के तौर पर डा. इज्माम गौर, डा. आदिल खान, डा. संगीता सिंह, डा. जे अनुसूया,डा. कामिनी खान, डा० संध्या एवं उनके सहयोगी साधिया राजपूत, मुस्कान, अनिल कुमार, एसके भारद्वाज, अंकुर, मुकुल, वरूण देव सिंह, के कार्तिक, शाकिच. प्रज्ञा,प्रणीता, दिव्यम, अवनीश कुमार उपस्थित थे। इस कैम्प के संचालन में अमित, संदीप, रवि, रामकुमार, आकाश, जुनेद, नरेश यादव, राकेश गर्ग, हिमांशु जैन,अजय तेवतीया,सन्नी अरोरा, संजीव सैनी, संजय जैन, दीपक पांडे एवं संस्थान के निदेशक (बाह्य) चिराग शर्मा, आशिष जैन एंव छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369