आरिफ नियाज़ी
एक तरफ मंगलौर कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन का कस्बे में जश्न का माहौल है वहीं छोटे बड़े पार्टी के सभी हजारों कार्यकर्ता उनके आवास पर उन्हें जीत की बधाई और मुबारकबाद देने पहुंच रहे हैं। इसी के चलते उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद अकरम, उत्तराखंड हज केमेटी के पूर्व चेयरमैन राव शेर मोहम्मद और मुस्लिम राजपूत एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राव नवबहार भी अपने भारी समर्थकों के साथ देर शाम काज़ी निजामुद्दीन के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने बुके देकर नव निर्वाचित विधायक काज़ी निजामुद्दीन का गर्मजोशी के साथ स्वगात किया।
इस दौरान काज़ी निजामुद्दीन ने कहा की चुनाव में उनके साथ बहुत चुनौतियां सामने आती रहीं भाजपा ने इस चुनाव में तमाम तरह के हथकंडे अपनाए लेकिन मंगलौर की जनता ने एक बार फिर नई नजीर पेश की है वह मंगलौर की जनता के बेहद आभारी हैं की उन्हे विधानसभा में भेजने का काम किया।उन्होंने कहा की मंगलौर विधानभा का हर व्यक्ति अपने आप को विधायक समझे दिन हो या रात सभी के लिए उनके दरवाजे खुले हैं ।वह जनता के बेहद आभारी और शुक्रगुजार हैं जिन्होंने उन्हे जिताने का काम किया।
वहीं राव शेर मोहम्मद ने कहा की कांग्रेस की एकजुटता के चलते उत्तराखंड की दोनो सीट कांग्रेस को मिली हैं आगामी 2027के लिए पार्टी अभी से तैयारी में जुटेगी उन्होंने काज़ी निजामुद्दीन को जीत की मुबारकबाद दी।वहीं वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ने भी मंगलौर की अवाम का आभार प्रकट करते हुए काज़ी निजामुद्दीन को जीत की बधाई दी है।
वहीं मुस्लिम राजपूत अंजुमन के प्रदेश अध्यक्ष राव नवबहार ने कहा की मंगलौर की जनता ने सही समय पर सही निर्णय लिया है अब मंगलौर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हो सकेंगे।इस मौके पर बड़ी संख्या में काज़ी के आवास पर पहुंचे लोगों ने उन्हें जीत की बधाई दी।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।