मंगलौर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री जयंत चौधरी शुक्रवार को एक लिब्बरहेडी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क किया है इस रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के एक दर्जन से अधिक नेताओं ने मंगलौर विधानभा में डेरा डाल लिया है।
रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अजय से लेकर , स्वामी यतीश्वरानंद,भाजपा जिला प्रभारी आदित्य चौहान समेत भाजपा के सभी विधायक और नेता मंगलौर पहुंच चुके हैं, हालांकि मंच की व्यवस्था के लिए भाजपा द्वारा विशेष टीम लगाई गई है, इस महासभा में प्रदेश प्रदेश स्तर के नेताओं की आने की भी संभावना है, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक रैली होगी, सभी लोग उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी को सुनना चाहते हैं,
इस अवसर पर हरिद्वार लोकसभा के सभी विधायक गण भी उपस्थित होंगे ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि युवा वर्ग इस महासभा में आने के लिए बेहद उत्साहित है, उन्होंने कहा कि मंगलोर विधानसभा के सभी युवा वर्ग ,बुजुर्ग ,महिलाएं इस सभा में उपस्थित रहेंगे, इस अवसर पर मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना के पक्ष में मतदान करने की लोगों से अपील करेंगे, इस सभा को लेकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं उनका कहना है कि इस सभा के बाद चुनाव की दिशा बदल जाएगी, भाजपा इस लहर से भाजपा पदाधिकारी जोश से भरे दिखे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।