आरिफ नियाज़ी
रुड़की के मंगलौर का उपचुनाव बड़े दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है भाजपा बसपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अपने अपने दलों को जिताने के लिए एडी से चोटी तक के जोर लगा रखे हैं। वहीं मंगलौर उपचुनाव के लिए कांग्रेस के कई विधायकों जिनमे फुरकान अहमद, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति,और आदेश चौहान द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी काज़ी निजामुद्दीन के पक्ष में काजी आपकी आवाज़ के नाम से कंपेंन लॉन्च किया।
इस मौके पर सभी विधायकों ने कहा की लोकतंत्र को मजबूत करने और संविधान की रक्षा के लिए लोग कांग्रेस को वोट देकर जिताएं।उन्होंने कहा की मंगलौर की अवाम भाजपा जैसी फिरकाप्रस्त ताकतों को हराने का काम करेगी ।उन्होंने कहा की भाजपा का टारगेट केवल और केवल कांग्रेस को हराना है उसका विकास से कोई लेना देना नहीं है आज प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन मंगलौर और नारसन क्षेत्र में आज तक भी कोई विकास कार्य नहीं हुआ जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ेगा।
इस मौके पर कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने चेतावनी दी की अगर भाजपा ने उपचुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया तो उन्होंने भी चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं।उन्होंने कहा की वह चुनाव आयोग से निवेदन करेंगे की मंगलौर उपचुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष हो ।इस अवसर पर ज्वालापुर कांग्रेस विधायक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी,जितेंद्र पंवार, परवेज अली आदि भी मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।