आरिफ नियाज़ी
रुड़की। मंगलौर उपचुनाव में कांग्रेस इस सीट को जीतने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती कांग्रेस के कई दिग्गज और बड़े नेता भी जल्द ही मंगलौर उपचुनाव में जनता से वोट करने की अपील करते नजर आएंगे।आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की मौजूदगी में धनकर समाज ने भी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। वहीं विधानसभा क्षेत्र को भी कांग्रेस नेताओं ने कई जोन में बांटा है प्रत्येक जॉन की जिम्मेदारी प्रदेश के अलग अलग कांग्रेस विधायकों को दी जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक दस बूथ पर एक पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।
दरअसल रुड़की के एक निजी होटल में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा की भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है जिसके चलते वह प्रधानों और राशन डीलरो को भी धमकाने लगी है।कांग्रेस पार्टी इसे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने कहा कि मंगलौर और बद्रीनाथ में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी जिसके लिए कांग्रेस का एक एक नेता और कार्यकर्ता तन मन से पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए कार्य कर रहा है। वहीं पार्टी ने भी क्षेत्र को अलग अलग जॉन में विभाजित किया है जिसकी जिम्मेदारी जिले के एवम जिले से बाहर के विधायकों को दी जाएगी।
इसके साथ ही एक पदाधिकारी को दस बूथ की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उपचुनाव में सत्ता बल का दुरुपयोग कर रही है क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को धमकाया जा रहा है ताकि वह उनके पक्ष में कार्य करें।
इस अवसर पर झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी, परवेज अहमद, महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, जितेंद्र पंवार, मेलाराम प्रजापति,हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद,मीर हसन,शमशाद चेयरमैन,सचिन गुप्ता, जितेंद्र पंवार,कांग्रेस अल्पसंखयक जिला अध्यक्ष मरगूब कुरैशी, महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।