आरिफ नियाजी
रुड़की। निर्जला एकादशी पर फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंन की ओर से सिविल लाइन स्थित चंद्रशेखर चौक पर जलजीरा वितरित किया । इस अवसर पर फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन चरब जैन,साधुराम जैन और मेघा जैन के साथ फोनिक्स ग्रुप की पूरी टीम मौजूद रही।इस मौके पर चेयरमैन चरब जैन ने कहा की भीषण गर्मी में लोग बेहद परेशान हैं ऐसे में अगर प्यासे को पानी मिल जाए तो उससे बेहतर सेवा कोई दूसरी नहीं हो सकती।
उन्होंने कहा की फोनिक्स ग्रुप लोगों की हमेशा सेवा करता आया है और आगे भी इस तरह की सेवा जारी रहेगी।उन्होंने कहा की निर्जला एकादशी के मौके पर फोनिक्स ग्रुप की यह एक अच्छी पहल है इस भीषण गर्मी में फोनिक्स ग्रुप की टीम लोगों की प्यास बुझाने का काम कर रही है।उन्होंने बताया की फोनिक्स ग्रुप आने वाले समय में चिकित्सा शिविर भी आयोजित करेगी जिसमें निशुल्क दवाई और चिकित्सक परामर्श भी दिया जायेगा।
इस मौके पर संस्थान की महासचिव मेघा जैन ने कहा कि निर्जला एकादशी के मौके पर गर्मी से राहत देने के लिए यह शिविर लगाया है इस तरह की सेवा करना बहुत बड़ा पुण्य माना जाता है।इसलिए सभी लोगों को इस तरह की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
हालंकि लोग बड़े पैमाने पर निर्जला एकादशी के मौके पर इस तरह की सेवा कर भी रहे हैं उन्होंने कहा कि यह पर्व ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है, इस अवसर पर भाजपा नेता दीपक पांडे ने कहा की फोनिक्स ग्रुप ने हमेशा समाज सेवा में बढ़चढकर हिस्सा लिया है यह भी एक अच्छा कदम है आगेभी इस तरह की सेवा जारी रहेगी।इस दौरान सूरज नेगी,संजय जैन, शुभम जोशी,शिवम यादव, अंकित त्यागी और आकाश गौतम के साथ साथ फोनिक्स ग्रुप का सभी स्टाफ मौजूद रहा।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।