आरिफ नियाज़ी
रुड़की में प्रमुख समाज सेवी सचिन गुप्ता द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में पहुंचे आई वी एफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ। शहर के लोटस होटल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे अशोक अग्रवाल ने कहा की वैश्य समाज का देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान है अब आई वी एफ वैश्य समाज को एक जुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा की सभी तीन सौ वैश्य घटक समाज को एक जुट करना ही उनका मकसद है।उत्तराखंड में भी वैश्य समाज को एक जुट कर आगे बढ़ाना रहेगा। साउथ में भी वैश्य समाज को एक प्लेटफार्म पर लाया जा रहा है।सभी लोग अब एक मंच पर आकर समाज को मजबूत करने का काम करेंगे।इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक और आई वी एफ के रुड़की महानगर अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा की आज अशोक अग्रवाल जी का वैश्य समाज के सभी लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया है अशोक अग्रवाल आई वी एफ को लगातार मजबूत करने में जुटे हुए हैं
उन्होंने इसके लिए दिन रात मेहनत की है भगवानपुर, झबरेड़ा और मंगलौर आदि से भी आईं वी एफ के अध्यक्ष कार्यक्रम में पहुंचे हैं देहरादून से भी काफी लोग आए हैं ।इस दौरान आई वी एफ के प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल जी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया उन्होंने कहा की आज बड़ा ही खुशी का दिन है आज राष्ट्रीय अध्यक्ष रुड़की पहुंचे हैं।इस मौके पर आई वी एफ के देहरादून महानगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा की आई वी एफ का मकसद उत्तराखंड के 13जिलों में वैश्य समाज को मजबूत करना है।
उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर वैश्य समाज ने भाजपा को अपना समर्थन दिया और प्रदेश की पांचों सीट पर भाजपा का परचम लहराया।आई वी एफ अब भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा शरबत भी वितरित करेगा ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।इस मौके पर मनोज गोयल, विपिन गोयल, विकास मित्तल, सौरव गोयल, नवीन गोयल, बिजेंदर गोयल, अमित सिंगल, सुनील सिंघल ,पार्षद राकेश गर्ग, नितिन जिंदल, तथा अभिषेक सिंगल,आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।