रुड़की खाद्य पूर्ति विभाग अब उपभोक्ताओं को राशन की दुकानों पर आयोडीन युक्त नमक भी उपलब्ध कराएगा।राशन की दुकान पर इस नमक के एक किलो के पैकेट की कीमत आठ रुपए रखी गई है जो मार्केट से बेहद कम है। खाद्य पूर्ति अधिकारी एम एस रावत ने बताया की मई और जून माह का आयोडीन युक्त नमक सभी गोदामों पर पहुंच चुका है जो आचार संहिता खत्म होने पर यानी चार जून के बाद सभी उपभोक्ताओं को राशन की दुकानों पर मिलेगा।
इस योजना दे जिले में लगभग दो लाख 14 हजार खाद्य सुरक्षा योजना और लगभग 36हजार अंतोदय योजना के लाभार्थी लाभान्वित होंगे।गौरतलब है की राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं को गेहूं चावल और कभी कभी दाल भी मिलती है लेकिन अंतोदय योजना में चीनी भी मिलती है लेकिन अब उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा नमक भी उपलब्ध कराया जा रहा है
जिससे उपभोक्ताओं के चेहरे भी खिले हुए दिखाई दे रहे हैं।सभी राशन डीलर गेहूं और चावल के साथ नमक लेकर भी गोदाम से लौट रहे हैं।विभागीय अधिकारियों का मानना है की नमक उपलब्ध कराने का मध्यम परिवारों को बड़ा लाभ मिलेगा।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।