Jan Mudde

No.1 news portal of India

रहमतपुर गांव में सास,ननद और पति से तंग आकर विवाहिता ने लगाई थी गंगनहर में छलांग,नशेड़ी पति ने भी किया था प्रताड़ित,खोले कई अहम राज़

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की गंगनहर में छलांग लगाने वाली विवाहिता ने अपनी सास ननद और पति से तंग आकर खुदकुशी करने की ठान ली थी लेकिन समय रहते जल पुलिस के गोताखोरों ने उसकी जान बचा ली।जिसके बाद उसे सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां से उसे कुछ देर बाद ही छुट्टी मिल गई।

दरअसल सुल्तानपुर आदमपुर गांव निवासी ताहिरा पुत्री नसीम अहमद का विवाह रहमतपुर कलियर निवासी शाह आलम पुत्र सईद के साथ 5 अप्रैल 2020 को हुआ था आरोप है की शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे जबकि उसके परिजनों द्वारा शादी में बढ़चढकर दान दहेज भी दिया था लेकिन सास ननद को ताहिरा बिल्कुल भी पसंद नहीं थी सास हनीफा ने बेहद कम समय में ही ताहिरा से पूरे परिवार को अलग थलग कर दिया था यहां तक की उसके पति को भी ताहिरा से अलग करने में वह सफल रही दिन गुजरते रहे इसी बीच ताहिरा का पति छोटी छोटी बात पर भी उसके साथ मारपीट और गाली गलौच करने लगा।

आरोप है की इसी बीच शाह आलम पूरी तरह नशे की दल दल में पहुंच चुका था खास बात यह है की ताहिरा को बेटी पैदा करना भी भारी पड़ा बेटी पैदा होते ही ताहिरा और भी परेशान होने लगी यहां तक की उसके सामने पेट भरना भी मुश्किल हो चुका था।ताहिरा के मुताबिक उसकी सास हनीफा,पति शाह आलम,ननद जहीरा,हुस्न जहां और नंनदोई यूसुफ के दिन भर के तानों से भी ताहिरा बेहद मानसिक तनाव से गुजर रही थी कई बार उसके साथ मारपीट भी हुई ।

ताहिरा के मुताबिक जब वह बहुत परेशान हो गई तो उसने अपनी जीवन लीला हमेशा हमेशा के लिए खत्म करने का निर्णय लिया और वह गंगनहर की तरफ निकल ली उसने कलियर और रुड़की के बीच गंगनहर में छलांग लगा दी ।लेकिन समय रहते उसे जल पुलिस के गोताखोरों ने उसे बाहर निकाल लिया।फिलहाल पीड़ित परिवार ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कलियर पुलिस थाने पहुंचकर तहरीर दी है जिसकी पुलिस जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369