आरिफ नियाज़ी
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली और प्रांतीय महामंत्री मुकेश रतूड़ी के आवाहन पर योगी मंगलनाथ इंटर कालेज रुड़की के सभागार में एनएमओपीएस हरिद्वार के द्वारा एनएमओपीएस हरिद्वार के संरक्षक मंडल एवं माध्यमिक शिक्षक संघ हरिद्वार के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश सैनी जिला मंत्री जितेंद्र सिंह सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सहित माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक भोपाल सिंह सैनी ,
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी , उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद हरिद्वार के जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान , उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ के जिला मंत्री ललित मोहन जोशी ,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जनपद अध्यक्ष जगपाल सिंह, इसम सिंह ,रविंद्र रोड , रविंद्र ममगाई,अरुण खरे ,धरमपाल सिंह ,कृष्ण दत्त मिश्रा,अशोक शर्मा , विनय कुमार सहित अन्य घटक संगठनों के पदाधिकारियों का सम्मान एनएमओपी हरिद्वार के द्वारा किया गया ।
बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड के माध्यमिक शिक्षक के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा द्वारा की गई । मंच का संचालन गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा द्वारा किया गया । बैठक में जनपद अध्यक्ष सुखदेव सैनी एवं जिला मंत्री दीपक चौहान संयुक्त रूप से किया इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन योजना के दुष्परिणाम अब हमारे सामने आने लगे है जो कर्मचारी नई पेंशन योजना से सेवानिवृत हो रहे है उनको 1200/-,1800/-,2500/- पेंशन के रूप में प्राप्त हो रहे है ,
जिससे वह न तो अपना इलाज कराने में सक्षम हो रहे है , और ना ही परिवार की जिम्मेदारियां निभा पा रहे है I इस सम्बन्ध में दिनांक 5 जून से 25 जून के मध्य सभी विभागों में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और सभी विभागों के कर्मचारियों को एन पी एस के के दुष्परिणामों से अवगत कराकर सचेत कर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ।
इसलिए देश का शिक्षक कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर बहुत चिंतित है । इस मौके पर जनपद हरिद्वार प्रभारी सदाशिव भास्कर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज बरछीवाल ,उपाध्यक्ष अखिलेश धारीवाल, संयुक्त मंत्री नीरोएम चौधरी, संगठन मंत्री कुलदीप सैनी , आई टी सेल प्रभारी मनोज चंद ,शैलेंद्र गौड़ ,संदीप सिंह,अरुण खरे,धरमपाल ,शिव कुमार पाल संदीप शर्मा,श्रद्धा हिंदू, ईसम ,वीर सिंह पंवार ,बिपिन सैनी आदि उपस्थित रहे I





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।