आरिफ नियाज़ी
रुड़की में राजकीय मुद्रणालय में कार्यरत संयुक्त निदेशक प्रमोद कुमार सिंह की पदोन्नति अपर निदेशक के पद पर होने से राजकीय मुद्रणालय के सभी कर्मचारियों में भारी उत्साह है जैसे ही इसकी सूचना उनके स्टाफ तक पहुंची तो सभी कर्मचारियों ने प्रमोद कुमार सिंह का बुके और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
अपनी पदोन्नति के उपलक्ष्य में श्री सिंह द्वारा वर्तमान प्रचलित नवीन मुद्रण तकनीक को दृष्टिगत रखते हुए मुद्रणालय में उत्थान एवं उन्नति के लिए अपने अधीनस्थ अधिकारियों एव कर्मचारियों से कंधे से कंधा मिलाकर गहन परिश्रम कर अपने-अपने कर्तव्य का निष्ठा पूर्वक पालन करते हुए मुद्रणालय को शिखर पर ले जाने का आह्वान भी किया है।
प्रमोद कुमार सिंह का अपर निदेशक के पद पर पदोन्नति होने के उपलक्ष्य में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत करने वालों में लिथो प्रेस के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप सिंह बिष्ट, महेश कुमार सैनी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंद्र पाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रविंद्र कुमार,सहायक लेखा अधिकारी अरुण कुमार,
प्रशासनिक अधिकारी सत्य प्रकाश चौधरी,फॉर्रमैंन कंप्यूटर अनुभाग मोहम्मद अजहर अब्बास , मोहम्मद इस्लाम अंसारी, सहायक फोरमैन पीतांबर लाल ,प्रधान सहायक श्रीमती सीमा प्रवर सहायक श्रीमती कविता जयसिंह प्रवर सहायक श्रीमती सपना प्रवर इत्यादि कर्मचारी शामिल रहे।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।