आरिफ नियाज़ी
रुड़की रोटरी आरसीसी की ओर से साकेत निवासी भाजपा नेता नितिन गोयल के सुपुत्र अर्नव गोयल को 12वीं कक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोटरी आरसीसी अध्यक्षा पूजा नंदा ने अर्नव गोयल को सम्मानित करते हुए कहा कि अर्नव गोयल अपनी अद्भुत मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ इस शीर्ष स्थान पर पहुंचा है
उसने अपनी मेहनत से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा दी है इस अवसर पर रोटरी क्लब रुड़की के पूर्व अध्यक्ष वी के शर्मा ने कहा कि अर्नव गोयल ने 12वीं कक्षा में उच्च प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि नगर का नाम भी इसे रोशन हुआ है उन्होंने अर्नव गोयल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए परिवार जनों को बधाई दी
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने अर्नव गोयल को स्मृति चिन्ह देते हुए कहा कि उसकी इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को प्रेरणा मिली है और वह भी अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं,अर्नव गोयल के पिता नितिन गोयल ने बताया कि उनका बेटा शुरू से ही लगातार मेहनत करता रहा है और कक्षा में उच्च प्राप्त करता रहा है,
प्रणब गोयल की माताजी पारुल गोयल ने रोटरी क्लब के सभी पदाधिकारीयो का धन्यवाद दिया, इस अवसर पर अनूप गोयल ने घर आए सभी लोगों का धन्यवाद दिया उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया अर्नव गोयल ने बताया कि वह आगे इंजीनियरिंग करना चाहते हैं, इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने परिणाम गोयल को मिष्ठान खिलाकर बधाइयां दी, बधाई देने वालों में अनिल गोयल, अनीता गोयल, अरविंद गोयल, गौरव गोयल, आंचल गोयल, अवंतिका गोयल, शिवा आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।