Jan Mudde

No.1 news portal of India

हाईकोर्ट ऋषिकेश में शिफ्ट होने का लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ,एडवोकेट्स एसोसिशन रुड़की की अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

नैनीताल हाईकोर्ट को ऋषिकेश में शिफ्ट किए जाने के लिए जहां लोग अधिक से अधिक वोट करने में लगे हुए हैं वहीं इसके समर्थन में एडवोकेट्स एसोसिशन रुड़की ने भी सभी राजनैतिक दलों के नेताओं,एन जी ओ सामाजिक संगठनों के अलावा आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील की है।

दरअसल रुड़की रामनगर स्थित बार रूम में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान एडवोकेट्स एसोसिएशन रुड़की के अध्यक्ष लिल्लु सिंह ,सचिव राजीव सिंह,और उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह चौहान ने कहा कि उच्च न्यायधीश ने नैनीताल हाईकोर्ट को नैनीताल से स्थानांतरण किए जाने को लेकर अधिवक्ताओं और आम जनता की राय मांगी है। हाईकोर्ट द्वारा इसके लिए लिंक भी जारी किया है जिसमें हां या ना में अपनी राय दी जा सकती है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह हाईकोर्ट स्थानांतरण को लेकर अधिक से अधिक संख्या में वोटिंग करें। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ऋषिकेश स्थांतरण से गढ़वाल मंडल के लोगों को सबसे बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि नैनीताल जाने के लिए अधिक समय लगता है लेकिन ऋषिकेश आम आदमी बड़ी आसानी से जा सकता है वहीं ऋषिकेश उन सभी मानकों को पूरा करता है जो सुविधा एक हाई कोर्ट के लिए होनी चाहिए वही सभी ऋषिकेश में उपलब्ध है। चौधरी लिल्लू सिंह ने कहा कि ऋषिकेश में हाईकोर्ट आने से गढ़वाल मंडल के लाखों लोगों को लाभ के साथ साथ वादकारियों को भी सस्ता और सुलभ न्याय आसानी से मिल सकेगा।

बार सचिव चौधरी राजीव ने कहा कि मत करने की अंतिम तारीख 31 मई तक है जिसमें अधिक से अधिक अपनी राय दें ।उन्होंने कहा की ऋषिकेश में सात हजार अधिवक्ता एक साथ बैठ सकते हैं वहां पर कनेक्टिविटी है यातायात के सभी साधन है सभी जरूरी सुविधाएं ऋषिकेश में मौजूद हैं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की 31मई तक हाईकोर्ट के पोर्टल पर अपना आधार नंबर अपलोड करते हुए अपनी राय जरूर दें।

जिसके लिए सभी अधिवक्ता आभारी रहेंगे। इस अवसर पर पंकज राठी, वरिष्ठ अधिवक्ता जावेद अख्तर, मुसव्वर अली, राव फैजान अली, वाजिद अंसारी, मौ तरीक ,नितिन गिरी एडवोकेट,सुशील कुमार पाल,कोषाध्यक्ष खुशनुमा एडवोकेट,पुस्तकालय अध्यक्ष श्रीमती अन्नु देवी,के अलावा सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369