आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार जिले में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने में शिक्षा विभाग पूरी तरह से जुट गया है। रुड़की के बीएसएम इंटर कॉलेज में आयोजित जिले के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की बैठक में पहुंचे मुख्य शिक्षा अधिकारी के के गुप्ता ने कहा की जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं रहा है उनको और बेहतर सुधार करना हैं
जबकि कुछ राजकीय स्कूलों का परिणाम बेहतर आने पर उनको सम्मानित भी किया गया है।मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा की राजकीय स्कूलों के शैक्षिक वातावरण को और बेहतर बनाया जा रहा है हालांकि उन्होंने यह भी कहा की आम जनता का रुझान सरकारी स्कूलों की तरफ बढ़े इसके लिए भी प्रयास जारी हैं।
उन्होंने कहा की राजकीय स्कूलों के सभी प्रिंसिपल को भी शिक्षा का स्तर और बेहतर बनाने के लिए सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया की राजकीय स्कूलों का परिणाम पहले से काफी बेहतर रहा है अब लोगों का रुझान भी सरकारी स्कूलों की ओर बढ़ रहा है उन्होंने कहा की प्राइवेट स्कूलों की चमक दमक देखकर अधिकांश लोग उनसे प्रभावित हो जाते हैं लेकिन भविष्य में सरकारी स्कूलों के हालात और भी बेहतर बनाए जाएंगे जिनमे शिक्षा का स्तर और बेहतर बनाया जाएगा।
जिसके लिए गांव गांव और शहर शहर में प्रचार प्रसार कराया जायेगा ताकि लोगों का रुझान सरकारी स्कूलों की ओर बढ़ सके।इस मौके पर नारसन खंड शिक्षा अधिकारी मैराज अहमद ने कहा की सरकारी स्कूलों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है नारसन विकास खंड के राजकीय स्कूलों का परिणाम पहले से बहुत बेहतर रहा है जिन्हे शिक्षा विभाग द्वारा सम्मानित भी किया गया है।उन्होंने बताया की दस साल के इतिहास में पहली बार काफी बेहतर परीक्षा परिणाम नारसन का रहा है इसके लिए अभी और मेहनत करने की आवश्यकता है।
बच्चों का भी लगातार उत्साहवर्धन किया जा रहा है ।उन्होंने बताया की आधुनिक युग में सरकारी स्कूलों में नई टेक्नोलॉजी लाने के लिए भी शिक्षा विभाग और सरकार लगातार प्रयासरत हैं अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी समाज में अपना एक नया मकाम बना पाएंगे।इस मौके पर डायट के प्राचार्य राजीव आर्य,खंड शिक्षा अधिकारी खानपुर अयाजुद सिद्दीकी,जी आई सी ज्वालापुर से पूनम राणा,बिझोली से दिनेंद्र बरुआ,शाने क्रीम सिद्दीकी,के एल यादव,जिला समन्वयक जय कौशल,वी के दुबे,पूनम शर्मा,रामेश्वर यादव,भारतवीर,और पदम सिंह राणा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।