Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की ग्रीनवे स्कूल में मातृ दिवस के मौके पर बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की ग्रीनवे स्कूल में मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर को रोचक बनाते हुए स्कूल द्वारा विद्यार्थियों की माता के लिए एक बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट रखा गया ।सबसे पहले शिक्षिका कविता सचदेवा द्वारा प्रधानाचार्य को गुलदस्ता भेंट किया गया। खेल का शुभारंभ प्रधानाचार्य माला चौहान द्वारा गुब्बारे उड़ा कर किया गया, तथा प्रतिभागी माता का स्वागत किया गया ।

सभी माताएँ इस टूर्नामेंट के लिए बहुत उत्साहित थी। कोच हरेंद्र सर और आशीष सर द्वारा सभी टीमों को खेल के नियमों से अवगत कराया गया। मैरी कॉम, पीटी उषा, सायना नेहवाल और साक्षी मलिक नाम की चार टीम बनाई गई। खेल आरंभ होने से पहले छोटे-छोटे बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत टीम पीटी उषा और मैरी कॉम के मध्य पहला मैच खेला गया।

जिसमें पीटी उषा टीम ने मैरी कॉम को 4-2 के अंतराल से हरा दिया। दूसरा मैच सायना नेहवाल और साक्षी मलिक के मध्य खेला गया ।सायना नेहवाल टीम ने आक्रामक खेलते हुए साक्षी मलिक की टीम को 16-4 के अंतराल से हराकर जीत हासिल की। बच्चें भी बीच-बीच में अपने माताओं का उत्साहवर्धन करते रहे ।

खेल शिक्षिका पल्लवी द्वारा भी बड़े जोश के साथ टीमों को प्रोत्साहित किया गया। फाइनल मैच सायना नेहवाल उषा टीम के मध्य खेला गया जिसमें पीटी उषा टीम ने 4-2 के अंतराल से जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम के नाम है- गीतांजलि वर्मा, सोनी सिंह, गरिमा, नेहा जैन, हिना नदीम, श्वेता चौधरी, सपना सैनी, सुकृति। उपविजेता टीम के नाम है- बुसरा मालिक, अमिता सिंघल, अंकिता वर्मा, नेहा अग्रवाल, अमृता सैनी, चांदनी गुप्ता, अमृत कौर, कनिका गुप्ता। प्रधानाचार्या व

मैनेजर अशोक चौहान द्वारा सभी विजयी माता को पुरस्कार दिए गए। साथ ही सभी प्रतिभागी माता को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369