आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में आईएस सी और आईसीएसई के परीक्षा परिणाम में लड़कियों का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला।रुड़की सेवंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल के छात्र छात्राओं का भी बेहतर प्रदर्शन रहा। सेवंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल के इंटर मीडियेट विज्ञान वर्ग के पांच छात्र छात्राओं ने जहां बेहतर अंकों के साथ अच्छा प्रदर्शन किया वहीं संस्थान के कॉमर्स के छात्रों ने भी अच्छी बाजी मारी।
इंटर की प्रेरणा सिंह ने 94.25 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉप किया है प्रेरणा के माता पिता दोनों अध्यापक हैं जो मूल रूप से तालकपुर कमेड़ा पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर के निवासी हैं जो अब डिफेंस कालोनी मोहनपुरा के निवासी हो चुके हैं प्रेरणा एमबीबीएस की पढ़ाई कर देश की सेवा करना चाहती हैं।इसी तरह संस्थान के अभिनव चौहान पुत्र महिपाल सिंह निवासी आसफनगर ने भी इंटर मीडियेट में 93%अंक लाकर नया रिकॉर्ड बनाया है।
अभिनव चौहान इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ साथ अपने अध्यापक और ताऊ स्वर्गीय चौधरी यशपाल सिंह एडवोकेट को देते हैं ।अभिनव चौहान एडवोकेट बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं अभिनव के परिजनों में भी खुशी का माहौल है जहां बाहर से आने वाले लोग इस सफलता पर अभिनव चौहान और उनके परिवार को बधाईयां दे रहे हैं।वहीं संस्थान के क्रिश पंवार ने इंटर मीडियेट में 88.50 प्रतिशत अंक लाकर अपने क्षेत्र और संस्थान का नाम रोशन किया है।
क्रिश पंवार के पिता पुलिस में रहकर देश सेवा में लगे हैं तो वहीं क्रिश की माता एक ग्रहणी हैं जिन्होंने पढ़ाई को लेकर अपने बेटे को काफी प्रेरित किया है इस तरह संस्थान की हाईस्कूल की पांच छात्राओं ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है।जिनमे मंगलौर निवासी इल्मां खान ने 88.6 प्रतिशत अंक लाकर मंगलौर और अपने संस्थान का नाम रोशन किया है।
इल्मां खान के अलावा शगुन,प्रियांशु रावत,दीपांशी रावत और गैब्रिला मैथ्यू आदि ने भी संस्थान का नाम रोशन किया है।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।